बट्टे खाते को लेकर वित्त मंत्री का राहुल गांधी को जवाब, चोकसी से नीरव मोदी तक का दिया पूरा हिसाब

punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2020 - 09:55 AM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा सरकार पर लगाए गए आरोपों का वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जवाब दिया है। उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट कर  मेहुल चोकसी, नीरव मोदी से लेकर विजय माल्या तक का पूरा हिसाब दिया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा सरकार ने कर्ज वसूली के लिए क्या कदम उठाए हैं।

PunjabKesari

वित्त मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेताओं ने जानबूझ कर बैंकों का कर्ज नहीं लौटाने वाले, फंसे कर्जों और राइट-ऑफ (बट्टे खाते) पर गुमराह करने की कोशिश की। 2009-10 और 2013-14 के बीच अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों ने 145226 करोड़ रुपये की राशि को राइट-ऑफ (बट्टे खाते में) किया था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आशा है कि राहुल गांधी ने डॉ मनमोहन सिंह से सलाह ली होगी कि यह राइट-ऑफ (बट्टा खाता) किस बारे में था। 

PunjabKesari

निर्मला सीतारमण ने मेहुल चोकसी केस के बारे में जानकारी देते हुए लिखा कि सरकार ने बड़ा ऐक्शन लेते हुए भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी की करीब 2387 करोड़ रुपये (1898 करोड़ जब्त और 489.75 करोड़ सीज) की चल-अचल संपत्ति को भी सरकार ने जब्त या सीज किया है। इसमें 961.47 करोड़ की विदेशी संपत्ति भी शामिल है। 

PunjabKesari

चोकसी के अलावा उद्योगपति विजय माल्या पर भी हुई कार्रवाई की जानकारी दी गई।  सीतारमण ने एक अन्य ट्वीट में बताया कि अब तक माल्या की करीब 8040 करोड़ रुपये की संपत्ति को अटैच किया गया है। इसके अलावा 1693 करोड़ रुपये के शेयर भी जब्त किए जा चुके हैं। विजय माल्या को भगोड़ा घोषित करते हुए प्रत्यर्पण की अर्जी दी गई है।

PunjabKesari

सीतारमण ने कांग्रेसी नेताओं से सवाल करते हुए कहा कि पार्टी और राहुल गांधी को इस बात पर आत्मचिंतन करने की जरूरत है कि वह अपने कार्यकाल में सिस्टम की सफाई का काम क्यों नहीं कर पाए। उन्होंने आरोप भी लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता और विपक्ष दोनों तरफ रहते हुए भ्रष्टाचार खत्म करने की कोई प्रतिबद्धता नहीं दिखाई।

PunjabKesari

दरअसल, मंगलवार को तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत दी गई एक जानकारी सामने आई है। इस पर राहुल गांधी ने कहा था कि कहा सरकार से संसद में बैंक का कर्ज नहीं लौटाने वाले 50 बड़े डिफाल्टरों के बारे में जानकारी मांगी थी लेकिन वित्त मंत्री उनके सवाल का जवाब नहीं दिया। अब आरबीआई ने नीरव मोदी, मेहुल चोकसी सहित भाजपा के कई मित्रों के नाम इस धोखाधड़ी करने वालों की सूची में जारी किये हैं। यही वजह है कि संसद में इस सच्चाई को छुपाया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News