नारी शक्ति: चीन बॉर्डर पर भारतीय वायुसेना की शेरनियां दिखा रहीं दम, LAC के पास महिला पायलटों ने उड़ाए फाइटर जेट

punjabkesari.in Tuesday, Sep 27, 2022 - 12:21 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश की नारी शक्ति अब सिर्फ अर्थव्यवस्था ही बल्कि सुरक्षा का जिम्मा भी संभाल रही है। भारतीय वायुसेना की महिला पायलट अपनी ताकत से देश का सिर गर्व से ऊंचा कर रही हैं। भारतीय वायुसेना में इस समय 1300 महिला अधिकारी ग्राउंड और एयर ड्यूटी कर रही हैं। महिला पायलट अरुणाचल प्रदेश-असम के पूर्वी सेक्टर में फाइटर एयरक्राफ्ट और चॉपर्स उड़ा रही हैं।

PunjabKesari

देश में बने ALH ध्रुव मार्क 3 चॉपर्स को महिलाओं की ओर से उड़ाते हुए तस्वीरें सामने आई हैं जिसे देखकर सीना गर्व से फूल रहा है। पूर्वी कमान में भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने बताया कि महिला पायलट और ग्राउंड क्रू ऑफिसर्स देशभर में तैनात हैं। उन्हें दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर सेक्टर से लेकर अरुणाचल प्रदेश के विजयनगर तक देखा जा सकता है, जो कि पूर्वी लैंडिंग ग्राउंड है। ट्रूप्स के साथ स्थानीय लोगों की मदद के लिए भी ये महिला पायलट आगे रहती हैं। 

 

सेना में एक से एक बुद्धिमान महिलाएं

Su-30 MKI फाइटर जेट फ्लीट के भारत के पहले वेपन सिस्टम ऑपरेटर फ्लाइट लेफ्टिनेंट तेजस्वी ने कहा कि 'हमारे पास शानदार महिलाएं हैं जिन्होंने पुराने बंधनों को तोड़ दिया है। इनके पास देश की सेवा करने का सपना है। इस सपने के साथ ही महुलाएं आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सेना में एक से एक बुद्धिमान महिलाएं हैं जो देश के लिए कुछ भी करने का हौसला रखती हैं। उन्होंने बताया कि पुरुष और महिलाओं की ट्रेनिंग एक जैसी ही होती है, हम एक बराबर हैं. चाहे आसमान हो या फिर जमीन पर मौजूद बेस। सबसे पहले हम 'वायु योद्धा' हैं, बाकी सब इसके बाद आता है।

PunjabKesari

ये दिन लड़कियां सबसे पहले हुई फाइटर स्ट्रीम में शामिल

लेफ्टिनेंट तेजस्वी ने बताया कि भारतीय वायुसेना ने सबसे पहले तीन लड़कियों को फाइटर स्ट्रीम में शामिल किया था, ये हैं- अवनी चतुर्वेदी, भावना कांत और शिवांगी सिंह। भावना कांत ने अकेले ही MiG-21 उड़ाकर नाम कमाया तो शिवांगी सिंह राफेल फाइटर जेट की पायलट बनी। फ्लाइट लेफ्टिनेंट अवनी अवस्थी और ए नैन अरुणाचल प्रदेश में चीन की सीमाओं के पास LAC के आसपास घने जंगलों में ALH Dhruv हेलिकॉप्टर उड़ाती हैं। पूर्वी कमांड के अधिकारियों ने कहा कि ये महिला वायु योद्धा हमारे लिए बहुत बेहतरीन काम कर रही हैं, ये अपने फाइटर को बखूबी उड़ाती हैं।

 

हथियारों के पैनल को संभालती हैं तेजस्वी

तेजस्वी Su-30MKI फाइटर जेट के पिछले कॉकपिट में बैठती हैं। वहीं से उसके सेंसर्स और हथियारों के पैनल को संभालती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News