झूठ, फरेब और धोखे की राजनीति से तंग आकर AAP नेता भाजपा में शामिल हुए : चुग

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2026 - 10:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल के नेतृत्व में 7 सांसदों के भारतीय जनता पार्टी में विलय का स्वागत करते हुए कहा कि आज का दिन पंजाब की राजनीति के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि यह घटनाक्रम अरविंद केजरीवाल की झूठ, फरेब और धोखेबाजी की राजनीति पर बड़ा प्रश्नचिह्न है।

चुग ने कहा कि जिन लोगों को आगे कर अरविंद केजरीवाल ने देश और पंजाब की जनता को बदलाव के बड़े-बड़े सपने देखे थे, आज वही लोग AAP की वास्तविकता-झूठ, माफिया, रंगदारी और संस्थागत भ्रष्टाचार के घिनौने चेहरे- को समझकर उससे किनारा कर रहे हैं। यह स्पष्ट संकेत है कि पार्टी के भीतर केजरीवाल के पापों के कारण गहरी निराशा और असंतोष है।

PunjabKesari

चुग ने कहा कि पंजाब की जनता पहले ही AAP सरकार के कुशासन, बढ़ते भ्रष्टाचार, माफियाराज, खराब होती कानून व्यवस्था और टूटे वादों से परेशान है। राज्य में हर वर्ग अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है। किसानों, युवाओं, उद्योगपतियों, व्यापारियों और महिलाओं से किए गए वादे केवल राजनीतिक जुमले और कोरे झूठ बनकर रह गए हैं।

चुग ने कहा कि अब केवल जनता ही नहीं, बल्कि AAP के अपने संस्थापक नेता और सांसद भी यह समझ चुके हैं कि यह पार्टी जनसेवा के लिए नहीं, बल्कि कुछ लोगों के निजी राजनीतिक हितों की पूर्ति का माध्यम बन चुकी है। यही कारण है कि लोग तेजी से इस पार्टी से दूरी बना रहे हैं।

PunjabKesari

चुग ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है। आम आदमी पार्टी अब देशहित की राजनीति नहीं, बल्कि चंद लोगों के निजी लाभ का माध्यम बन चुकी है। जो आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए बनी थी, आज वही पार्टी भ्रष्ट और समझौतावादी लोगों के हाथों में फंस चुकी है। इसी कारण राष्ट्रवादी और समझौता न करने वाले लोग धीरे-धीरे पार्टी छोड़ रहे हैं, क्योंकि वे उनके गुनाहों में शामिल नहीं होना चाहते थे।

PunjabKesari

चुग ने जोड़ा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में विकास, सुशासन और राष्ट्रप्रथम की राजनीति को आगे बढ़ा रही है। भाजपा में शामिल होने वाले सभी नेताओं का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में हर राष्ट्रवादी सोच रखने वाले व्यक्ति का स्वागत है।

चुग ने कहा कि यह घटनाक्रम अरविंद केजरीवाल और उनकी लूट की राजनीति चलाने वाली पूरी लॉबी के लिए स्पष्ट संदेश है कि पंजाब अब भ्रम और झूठ की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगा। पंजाब की जनता स्थिरता, विकास, सुशासन और भरोसे की राजनीति चाहती है और भाजपा इस उम्मीद का सबसे मजबूत विकल्प बनकर उभर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News