कौन हैं वो 7 सांसद... जिन्होंने छोड़ा AAP का साथ ? देखें सभी नामों की लिस्ट

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2026 - 04:48 PM (IST)

नेशनल डेस्क : शुक्रवार को राजनीतिक गलियारों में हलचल उस समय तेज हो गई जब आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को लेकर यह दावा सामने आया कि उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने का फैसला किया है।

'अपने मूल आदर्शों और सिद्धांतों से भटक चुकी है पार्टी' 
वायरल हो रही जानकारी के अनुसार, राघव चड्ढा ने कथित तौर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में AAP से अलग होने का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी अपने मूल आदर्शों और सिद्धांतों से भटक चुकी है।

दावों के मुताबिक, चड्ढा ने कहा, “मैं आम आदमी पार्टी से दूर जा रहा हूं और जनता की ओर बढ़ रहा हूं।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिस पार्टी को उन्होंने वर्षों तक मेहनत से खड़ा किया, वह अब अपने मूल्यों और नैतिकता से समझौता कर चुकी है।

इन रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि उनके साथ 7 अन्य राज्यसभा सांसद भी BJP में शामिल होने जा रहे हैं। चड्ढा के हवाले से कहा गया है कि राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई से अधिक सांसद इस फैसले के समर्थन में हैं और इससे जुड़ी कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

इन सांसदों ने छोड़ा आप का साथ  
जिन सांसदों के नाम सामने आ रहे हैं, उनमें स्वाति मालीवाल, अशोक कुमार मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, बलबीर सिंह सीचेवाल और विक्रमजीत सिंह साहनी शामिल बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इन सभी ने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और उन्हें राज्यसभा के सभापति को सौंपा गया है।

हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अब तक न तो आम आदमी पार्टी और न ही भारतीय जनता पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है। राघव चड्ढा की ओर से भी इस संबंध में सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है।

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News