इतिहास के पन्नों में 1 फरवरी: कल्पना चावला की शहादत से लेकर ब्रेक्जिट तक, जानें आज के दिन की बड़ी घटनाएं

punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 10:48 AM (IST)

Kalpana Chawla Martyrdom : 1 फरवरी का दिन इतिहास में कई ऐसी घटनाओं के साथ दर्ज है जिन्होंने दुनिया की दिशा और दशा बदल दी। यह दिन जहां भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की दुखद याद लेकर आता है वहीं राजनीति के गलियारों में ब्रेक्जिट (Brexit) और म्यांमार में सैन्य तख्तापलट जैसी बड़ी हलचलों का गवाह भी रहा है। आइये विस्तार से जानते हैं कि 1 फरवरी की तारीख क्यों है खास:

अंतरिक्ष की वो टीस: कोलंबिया शटल हादसा (2003)

1 फरवरी 2003 को पूरी दुनिया की नज़रें आसमान पर टिकी थीं। अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया (STS-107) अपना 16 दिनों का मिशन पूरा कर पृथ्वी पर लौट रहा था लेकिन लैंडिंग से महज 16 मिनट पहले पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश करते ही यह यान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में हरियाणा के करनाल में जन्मीं कल्पना चावला सहित सभी 7 अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई। कल्पना चावला पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग करने वाली पहली महिला थीं और वे करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा बनीं।

PunjabKesari

राजनीति में बड़ा मोड़: ब्रिटेन का EU से अलग होना (2020)

साल 2020 में इसी तारीख को ब्रिटेन आधिकारिक तौर पर यूरोपीय संघ (EU) से अलग हो गया। इसे ब्रेक्जिट के नाम से जाना गया। ब्रिटेन 47 वर्षों तक ईयू का सदस्य रहा। जून 2016 में हुए जनमत संग्रह (Referendum) के बाद ब्रिटेन ईयू छोड़ने वाला पहला देश बना।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति से मिलीं सीतारमण, आज बनेगा नया रिकॉर्ड, जानें बजट की बड़ी बातें

PunjabKesari

म्यांमार में लोकतंत्र को लगा झटका (2021)

दक्षिण-पूर्व एशियाई देश म्यांमार के लिए 1 फरवरी 2021 का दिन काला साबित हुआ। म्यांमार की सेना ने लोकतांत्रिक सरकार को उखाड़ फेंका और शीर्ष नेता आंग सान सू ची को हिरासत में ले लिया। पांच दशकों के सैन्य शासन के बाद वहां लोकतंत्र की आंशिक बहाली हुई थी लेकिन इस तख्तापलट ने पूरी प्रक्रिया को दशकों पीछे धकेल दिया।

PunjabKesari

इतिहास के झरोखे से अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:

वर्ष ऐतिहासिक घटना
1785 वॉरेन हेस्टिंग्स ने बंगाल के गवर्नर जनरल पद से इस्तीफा दिया।
1881 दिल्ली के प्रसिद्ध सेंट स्टीफन कॉलेज की स्थापना हुई।
1922 महात्मा गांधी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू करने के लिए वायसराय को पत्र लिखा।
1977 नई दिल्ली में भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय की स्थापना।
1979 ईरानी नेता आयतुल्ला खामेनेई 14 साल के निर्वासन के बाद स्वदेश लौटे।
2009 सानिया मिर्जा और महेश भूपति ने ऑस्ट्रेलियन ओपन मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीता।
2023 पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को लंदन में 'लाइफटाइम अचीवमेंट ऑनर' मिला।
2025 गुजरात के डांग में बस हादसा, तीर्थयात्रियों की मौत से मातम।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News