हनीमून पर मक्का नहीं कश्मीर जाना चाहता था दामाद, नहीं माना तो ससुर ने दामाद पर डाला एसिड

punjabkesari.in Thursday, Dec 19, 2024 - 04:45 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के कल्याण से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ससुर ने अपने दामाद पर एसिड अटैक कर दिया। गंभीर रुप से घायल हुए दामाद को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद ससुर वहां से भाग निकला। इस मामले में बाजारपेठ पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

PunjabKesari

सामने आई जानकारी के अनुसार एक महीने पहले ईबाद फाल्के की शादी कल्याण पश्चिम इलाके में रहने वाले जकी खोटाल की बेटी से शादी हुई। शादी के बाद वे दोनों हनीमून के लिए कश्मीर जाना चाहते थे, लेकिन ससुर का कहना था कि वे नमाज के लिए मक्का मदीना जाएं।

इस बात पर दोनों के बीच पिछले कुछ समय से विवाद भी चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए ससुर ने ईबाद पर तेजाब से हमला कर दिया। घटना के बाद घरबाया हुआ आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News