शहर जाने से पिता ने किया था मना, कलयुगी बेटे ने फावड़े से उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी

punjabkesari.in Sunday, Jul 14, 2024 - 06:43 PM (IST)

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के अंर्तगत कुररोग गांव में एक पुत्र ने अपने वृद्ध पिता की फावड़े के वार से हत्या कर दी। वहीं आरोपी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है।

बगीचा थाना पुलिस के मुताबिक, मृतक के पड़ोस में रहने वाले उसके भतीजे फागुना राम सिंह नागवंशी ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि शनिवार को दिन में उसने बड़े पिता ठाकुर राम सिंह नागवंशी के आंगन में लड़ाई-झगड़ा करने का आवाज सुनाई दी। जब उसने उनके घर जाकर देखा तो ठाकुर राम का शव खून से लथपथ हालत में घर के आंगन में पड़ा हुआ था। जब उसने ठाकुर राम के बेटे और उसके भाई संजय से घटना के बारे में पूछा तो उसने खुद पिता की हत्या की बात कबूल की। इस दौरान आरोपी पूरी तरह से नशे में चूर था।

इसके बाद फागुना राम ने पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी। संजय अपने पिता ठाकुर राम से मुम्बई जाने के लिए जिद कर रहा था, लेकिन ठाकुर राम ने उसे मुम्बई जाने से मना कर दिया। उन्होंने उसे गांव में ही खेती- किसानी करने का नसीहत दी और कहा कि खेती- किसानी के समय में मुंबई-दिल्ली जाने को कहते हो जबकि अभी खेतों में काम बाकी है। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद में हो गया। दोनों में विवाद के बीच संजय ने गुस्से में आकर आव देखा ना ताव और फावड़े से अपने पिता के सिर पर प्राणघातक ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे उसके पिता ठाकुर राम की मौके पर मौत हो गई। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Utsav Singh

Related News