बेटी की शादी में नाचते-नाचते पिता को आया हार्ट अटैक, फ्लोर पर गिरते ही चली गई जान

punjabkesari.in Tuesday, Dec 13, 2022 - 10:08 AM (IST)

नेशनल डेस्क: जिंदगी कैसी है पहली हाय...जी हां लोग सच कहते हैं जीवन बहुत छोड़ा होता है, कब क्या हो जाए कोई नहीं जानता। वैसे भी आजकल मौत जैसे दस्तक दे रही है वो काफी हैरान करने वाला है। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में ऐसी ही दुखद घटना सामने आई है। यहां बेटी की शादी में पिता की नाचते-नाचते ही डांस फ्लोर पर मौत हो गई। जहां हर तरफ खुशी का माहौल था वहीं पर कुछ ही देर में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौके पर पंचनामा भरा।

 

दूसरी तरफ दुल्हन के परिजनों ने हल्द्वानी जाकर गमगीन माहौल में विवाह संपन्न कराया और कन्यादान दुल्हन के मामा ने किया। रविवार को एक युवती का विवाह हल्द्वानी में तय किया गया था। दुल्हन पक्ष के लोगों को हल्द्वानी जाकर ही विवाह कार्यक्रम करना था, इससे पहले युवती की मेहंदी, हल्दी समेत सभी रस्में उसके घर अल्मोड़ा में की जा रही थीं। रस्मों के दौरान देर रात लोग डांस कर रहे थे। इसी दौरान दुल्हन के पिता भी डांस कर रहे थे।

 

नाचते-नाचते दुल्हन के पिता डांस फ्लोर पर ही गिर गए। आनन-फानन में उन्हें बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से शादी वाले घर में मातम पसर गया। डॉक्टरों के मुताबिक दुल्हन के पिता की हार्ट अटैक से मौत हुई है। इस मामले की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं लड़की के मामा और अन्य रिश्तेदारों ने विवाह रस्में पूरी कीं। हल्द्वानी में गमगीन माहौल के बीच दुल्हन का विवाह किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News