पिता ने खटखटाया HC का दरवाज़ा, तो कोर्ट ने कहा- आपकी बेटी को पिछले महीने ही दुबई में दी जा चुकी है फांसी

punjabkesari.in Monday, Mar 03, 2025 - 06:11 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  विदेश मंत्रालय ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि United Arab Emirates में मौत की सजा पाने वाली भारतीय महिला शाहजादी खान को फांसी दे दी गई है और उसका अंतिम संस्कार 5 मार्च को किया जाएगा।

मार्च में दायर करवाई थी याचिका-

शाहजादी खान उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की रहने वाली थीं। उनके पिता ने 1 मार्च 2025 को दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने विदेश मंत्रालय और अन्य संबंधित अधिकारियों से अपनी बेटी की कानूनी स्थिति और हालत के बारे में सही जानकारी देने की मांग की थी।

PunjabKesari

अबू धाबी में दी गई फांसी- 

33 साल की शाहजादी खान अबू धाबी, यूएई में फांसी की सजा का सामना कर रही थीं। वह अबू धाबी की अल वथबा जेल में बंद थीं और उन्हें अपने बच्चे की मौत के मामले में मौत की सजा सुनाई गई थी। विदेश मंत्रालय ने कोर्ट को बताया कि 15 फरवरी को ही शाहजादी खान को फांसी दे दी गई थी। मंत्रालय के जवाब के बाद कोर्ट ने याचिका को समाप्त कर दिया।

शहजादी खान को एक बच्चे की हत्या का दोषी ठहराया गया था। वह दिसंबर 2021 में वीजा लेकर अबू धाबी गई थीं और अगस्त 2022 में एक परिवार के यहां बच्चे की देखभाल के लिए नियुक्त हुई थीं। 7 दिसंबर 2022 को बच्चे को टीका लगाया गया, लेकिन उसी दिन उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने की सिफारिश की गई थी, लेकिन बच्चे के माता-पिता ने इसे मना कर दिया और जांच को रोकने के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए।

बीते साल सामने आया था वीडियो- 

फरवरी 2023 में एक वीडियो सामने आया, जिसमें शहजादी ने बच्चे की हत्या का स्वीकार किया। शहजादी के माता-पिता का कहना था कि यह कबूलनामा यातना और दबाव में लिया गया था। 10 फरवरी 2023 को शहजादी को पुलिस ने गिरफ्तार किया और 31 जुलाई 2023 को उसे मौत की सजा सुनाई गई। शहजादी ने अपनी सजा के खिलाफ सितंबर 2023 में अपील की, जिसे खारिज कर दिया गया, और 28 फरवरी 2024 को उसकी सजा को बरकरार रखा गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News