मशहूर फैशन ब्रांड Gucci ने एक मामूली कुर्ते की कीमत लगाई 2.5 लाख, लोगों ने यूं उड़ाया मजाक
punjabkesari.in Friday, Jun 04, 2021 - 04:36 PM (IST)

नेशनल डेस्क: इन दिनों एक कुर्ता देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसका सबसे बड़ा कारण है इसका दाम। दुनियाभर में मशहूर फैशन ब्रांड गूची ने इस कुर्ते के दाम लगाया है 2.5 लाख रुपए, जिसे देखते ही लोगों का सिर चकरा गया है।
एक यूजर ने गूची की वेबसाइट से कुर्ती का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, 'Gucci 2.5 लाख में एक इंडियन कुर्ती बेच रहा है? मैं वही चीज 500 रुपये में ले सकता हूं। Gucci की वेबसाइट पर जिस कुर्ती का जिक्र हो रहा है वो "फ्लोरल एम्ब्रायडरी ऑर्गेनिक लिनेन कफ्तान" है जिसे कफ्तानी कुर्ती भी कह सकते हैं।
इस कुर्ते की कीमत को लेकर लोग अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा कि मेरी मां यही डिजाइन बना सकती है। क्या मैं उन्हें गूची पर बेचना शुरू कर सकती हूं? वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि दो कुर्ते 500 रुपये के अंदर खरीद सकती हूं।