ऋषिकेश में आबकारी विभाग की टीम ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 01:34 PM (IST)

नेशनल डेस्क। उत्तराखंड के ऋषिकेश में जंगलात चौकी के पास शुक्रवार को आबकारी विभाग की टीम ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार आज तड़के सूचना के आधार पर आबकारी विभाग टीम के अर्जुन सिंह और आशीष चौहान ने तस्कर का पीछा कर सटीक कारर्वाई की। इस ऑपरेशन में पकड़े गए अभियुक्त अंकुर पुत्र कृष्ण कुमार, निवासी गणेश विहार नेहरू कॉलोनी, देहरादून है।       

आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में जब्त की गई शराब का अनुमानित मूल्य लगभग 1,50,000/- रुपये है। तस्करी में प्रयुक्त स्कूटर को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सूत्रों का कहना है कि अवैध शराब तस्कर अब ट्रकों, टेम्पो या कारों की बजाय छोटे स्कूटरों का उपयोग कर कम ध्यान आकर्षित किए बिना तस्करी कर रहे हैं।       

गौरतलब है कि इन दिनों ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी की सूचना पर विभाग लगातार कारर्वाई करता हुआ आ रहा है। जिसके चलते आये दिन नशे के सौदागर टीम और पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि यह कारर्वाई आगे भी जारी रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News