IPL 2026 के विजेता पर हुई सबसे बड़ी भविष्यवाणी, दिग्गजों ने लिया इस टीम का नाम

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 12:53 AM (IST)

नेशनल डेस्क : IPL 2026 शुरू होने से पहले ही सीजन की विजेता टीम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इंग्लैंड के कई पूर्व क्रिकेटरों ने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन को लेकर अपनी-अपनी भविष्यवाणियां की हैं। खास बात यह है कि इन दिग्गजों की राय अलग-अलग टीमों के पक्ष में नजर आई है।

माइकल वॉन ने मुंबई इंडियंस को बताया दावेदार

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान Michael Vaughan ने ‘Stick to Cricket’ पॉडकास्ट में कहा कि इस बार Mumbai Indians ट्रॉफी जीत सकती है। उनका मानना है कि मुंबई की टीम इस बार काफी मजबूत दिख रही है। टीम ने 2020 के बाद से खिताब नहीं जीता है, ऐसे में वह वापसी के लिए तैयार है। इस सीजन में टीम की कप्तानी Hardik Pandya के हाथों में होगी।

RCB पर एलिस्टर कुक ने जताया भरोसा

वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान Alastair Cook ने Royal Challengers Bangalore को IPL 2026 का विजेता बताया है। कुक का मानना है कि RCB इस बार अपने खिताब को सफलतापूर्वक डिफेंड कर सकती है। उन्होंने टीम के कोच Andy Flower पर भी भरोसा जताया।

फिल टफनेल ने बदली राय, CSK को बताया विजेता

इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी Phil Tufnell ने पहले RCB का नाम लिया, लेकिन बाद में अपनी राय बदल दी। उन्होंने कहा कि जहां Sanju Samson खेलेंगे, वही टीम जीतेगी। इस आधार पर उन्होंने Chennai Super Kings को IPL 2026 का विजेता बताया। उनके मुताबिक, सैमसन इस सीजन में CSK के लिए एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं।

RCB के सामने चुनौतियां भी कम नहीं

हालांकि, RCB के लिए इस सीजन में कुछ मुश्किलें भी सामने आ रही हैं। टीम के तेज गेंदबाज Yash Dayal निजी कारणों से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज Josh Hazlewood फिटनेस के चलते शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। इससे टीम के संतुलन पर असर पड़ सकता है।

रिकॉर्ड पर भी नजर

IPL इतिहास में Mumbai Indians और Chennai Super Kings ही ऐसी टीमें हैं, जिन्होंने अपने खिताब को सफलतापूर्वक डिफेंड किया है। अब RCB भी इस खास लिस्ट में शामिल होने की कोशिश करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News