ऑफ द रिकॉर्डः गांधी परिवार में सब कुछ ठीक नहीं, प्रियंका गहरे अवसाद में

punjabkesari.in Thursday, Jun 13, 2019 - 09:05 AM (IST)

नेशनल डेस्कः हाल ही में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मिली अपमानजनक पराजय के बाद गांधी परिवार में सब कुछ ठीक नहीं है। राहुल गांधी ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी अध्यक्ष पद को छोडऩे का फैसला कर रखा है। न तो उनकी मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका और न ही उनके चहेेते नेता चाहते हैं कि राहुल गांधी प्रधान पद से इस्तीफा दें। कारण यह है कि अगर राहुल गांधी इस्तीफा दे देते हैं तो अखिल भारतीय कांग्रेस समिति और राज्यों में भी उनकी कड़ी आलोचना होगी।
PunjabKesari
राहुल ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए उनको मिलने से इंकार कर दिया। दलील यह दी गई कि इन दोनों नेताओं ने अपने-अपने राज्यों की कीमत पर अपने पुत्रों के निर्वाचन क्षेत्रों में 10-10 दिन व्यतीत किए जबकि प्रियंका गांधी ने अपने भाई और मां के लिए प्रचार करते हुए अमेठी और रायबरेली में 5-5 दिन तक अपना ठहराव रखा। वास्तव में 2019 के लोकसभा चुनावों की लड़ाई में प्रियंका को सबसे बड़ा नुक्सान हुआ क्योंकि उन्होंने खुद को मोदी का मुकाबला करने के लिए बड़े जोर-शोर से चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया था और इस बात को साबित करना चाहा था कि वह उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 40 पर जीत हासिल करेंगी।
PunjabKesari
एक चरण पर तो उन्होंने अपनी लड़ाकू कुशलता को प्रमाणित करने के लिए वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की इच्छा भी जताई थी लेकिन बिना समय गंवाए वह पीछे हट गईं। प्रियंका की एक बड़ी गलती कांग्रेस के लिए बहुत महंगी साबित हुई, जब उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी की मदद के लिए कमजोर उम्मीदवार खड़े किए हैं। राहुल गांधी ने इस पर नाराजगी जाहिर की और चुनावों के परिणामों ने प्रियंका को ‘कोमा’ में भेज दिया। ऐसी खबरें हैं कि वह गहरे अवसाद में हैं और नई दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल के डाक्टरों से अपना इलाज करवा रही हैं।
PunjabKesari
ऐसी रिपोर्ट भी है कि वह असमंजस की स्थिति में हैं और पहले से ही दवाइयों पर निर्भर हैं लेकिन चुनाव अभियान के दौरान उन्होंने अपना कार्यक्रम ठीक नहीं रखा और परिणामों के बाद उनके स्वास्थ्य को काफी नुक्सान हुआ। राहुल उन्हें नियमित रूप से मिलने जाते हैं और उन्हें सांत्वना देते हैं। अगर खबरों पर विश्वास किया जाए तो वह अक्सर अपने पति के साथ भी अपना आपा खो देती हैं। यद्यपि ये खबरें अपुष्ट हैं। वास्तव में वह सेहत को लेकर गम्भीर संकट में हैं। रॉबर्ट वाड्रा के भी अपना इलाज करवाने के लिए विदेश जाने की सम्भावना है और यह भी उनके लिए एक वरदान साबित हो सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News