Go-Air विमान में तकनीकी खराबी, पायलट की सूझबूझ से बची 180 यात्रियों की जान
Wednesday, May 15, 2019 - 08:25 AM (IST)
रांची: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मंगलवार को गो-एयरवेज विमान जी8-373 की एमरजैंसी लैंडिंग करानी पड़ी। पायलट की सतर्कता से फ्लाइट में सवार सभी 180 यात्री बाल-बाल बच गए। बेंगलूरू से उड़ान भरने के बाद इस विमान को रांची आना था।
इस दौरान पायलट को विमान में तकनीकी खराबी का पता चला। पायलट ने तकनीकी खराबी को देखते हुए सूझबूझ से रांची एयरपोर्ट पर विमान को सुरक्षित उतार लिया।