वाराणसी में विमान की इमरजेंसी लैडिंग से यात्रियों में हड़कंप

punjabkesari.in Friday, Aug 31, 2018 - 09:54 PM (IST)

वाराणसी: उत्तर प्रदेश में वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैडिंग से यात्रियों में हड़कंप मच गया। अधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि कोलकता से जयपुर जा रहे इंडिगो विमान (6ई 832) में उड़ान के दौरान कार्गों में धुआं निकलने की आंशका के बाद गुरुवार रात इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। 

उन्होंने बताया कि बाबतपुर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से नौ बजकर पांच मिनट पर विमान के उड़ान भरने के कुछ समय बाद धुआं आने की सूचना मिली। इसके बाद इमरजेंसी लैडिंग कराई गई। 84 यात्रियों को लेकर उड़ान भर रहे विमान की करीब सवा दस बजे सकुशल लैंडिंग के बाद गहन जांच पड़ताल की गई। जांच में किसी प्रकार की खराबी नहीं पाये जाने पर करीब दो घंटे बाद पुन- विमान अपने गणव्य पर रवाना हुआ। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News