बीजेपी मुख्यालय में आज होगा चुनावी जीत का जश्न, पीएम मोदी भी करेंगे शिरकत

punjabkesari.in Wednesday, Nov 11, 2020 - 12:40 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बिहार चुनावों के परिणामों ने साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि एवं भाजपा की लोकप्रियता की अभी कोई तोड़ नहीं है। इसी जीत से गदगद भाजपा कार्यकर्ता बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यालय में जश्न मनाएंगे, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की भी संभावना है। 

PunjabKesari

शाम 6 बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे पीएम 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। आज शाम पांच बजे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्यालय पहुंचेंगे। पीएम मोदी शाम 6 बजे वहां शिरकत करेंगे। वहीं इससे पहले परिणामों एवं रुझानों में राजग की बढ़त कायम होने पर केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बात की थी।  

PunjabKesari

मध्यप्रदेश में भी भाजपा के हाथ लगी जीत 
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा के साथ 11 राज्यों की 59 विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को अपना परचम लहराते हुए शानदार तरीके से 40 सीटें अपने नाम कर ली जबकि कांग्रेस को केवल 12 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। इसके अलावा भाजपा ने मध्यप्रदेश में भी 28 सीटों पर हुए उपचुनावों में से 19 सीटों पर जीत हासिल करते हुए राज्य में अपनी सत्ता बरकरार रखना सुनिश्चित कर लिया है।   

PunjabKesari

गुजरात में भी भाजपा की लोकप्रियता बरकरार
गुजरात में भाजपा ने अपनी लोकप्रियता बरकरार रखते हुए आठ सीटों पर हुए उप चुनावों में सभी पर जीत दर्ज कर ली है। राज्य में कांग्रेस ने इन चुनावों में बहुत खराब प्रदर्शन किया है और उसका कोई उम्मीदवार जीत हासिल नहीं कर सका। राज्य में कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के कारण ही ये उपचुनाव कराये गये। यहां भाजपा को 55.1 प्रतिशत और कांग्रेस को 34.3 प्रतिशत मत मिले है।  उत्तर प्रदेश में सात सीटों पर हुए उप चुनावों में भाजपा छह सीटों पर जीत गयी है और एक सीट समाजवादी पार्टी की झोली में गयी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News