Election Results: त्रिपुरा-नगालैंड में BJP की वापसी तय...मेघालय में त्रिशंकु सरकार
punjabkesari.in Thursday, Mar 02, 2023 - 03:38 PM (IST)

अगरतला/शिलांग/कोहिमा: पूर्वोत्तर के तीनों राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनावों की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार सुबह 8 बजे से जारी है। इन तीनों राज्यों के चुनावों के परिणाम आज देर रात तक मिल जाने की उम्मीद है। त्रिपुरा में शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे चल रही है तो वहीं मेघालय में कोनराड संगमा की पार्टी NPP को बढ़त मिलती दिख रही है। नगालैंड में नेफ्यू रिओ की दमदार वापसी होती दिख रही है।
त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में शुरुआती रुझान
त्रिपुरा: 60/60
पार्टी | सीटें |
भाजपा | 33 |
टिपरा मोथा | 13 |
वाम-कांग्रेस गठबंधन | 14 |
अन्य | 00 |
मेघालय : 59/60
पार्टी | सीटें |
नेशनल पीपुल्स पार्टी | 25 |
भाजपा | 04 |
कांग्रेस | 05 |
TMC | 05 |
अन्य | 20 |
नागालैंड: 60/60
पार्टी | सीटें |
एनडीपीपी-बीजेपी गठबंधन | 36 |
एनपीएफ | 02 |
कांग्रेस | 00 |
अन्य | 22 |
त्रिपुरा
त्रिपुरा मुख्य चुनाव अधिकारी किरन गिट्टे ने कहा कि मतगणना की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के लिए 60 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक के लिए एक मतगणना पर्यवेक्षक के साथ केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के जवानों को मतगणना हॉल में त्रिस्तरीय स्तर पर तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 10 टेबल पर डाक मतपत्रों की गणना के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों से मतगणना शुरू की जाएगी।
मेघालय
सदर मंडल उपायुक्त स्वैप्निल टेम्बे ने बताया कि मतगणना करने वाले लोगों को पहले ही प्रशिक्षित किया जा चुका है। सुरक्षा के लिए निर्वाचन आयोग का एक मानक प्रोटोकॉल है और त्रिस्तरीय सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतगणना हॉल में हमारे पास 10 टेबल हैं और तीन लोग प्रत्येक टेबल के सामने हैं, इसलिए पूरी निष्पक्षता से चुनाव परिणाम आएंगे।