बोकारो में बनेगा पूर्वी भारत का सबसे बड़ा एथेनॉल प्लांट

punjabkesari.in Sunday, Dec 31, 2023 - 03:19 PM (IST)

नेशनल डेस्क. बोकारो के औद्योगिक क्षेत्र में पूर्वी भारत का सबसे बड़ा एथेनॉल प्लांट लगेगा। यहां बोकारो स्प्रिट एंड एलायड इंडस्ट्री और ईस्टर्न इंडिया सीमेंट प्रा. लि. दो प्लांट लगाएगा। इस पर 442 करोड़ रुपए की लागत आएगी। दोनों प्लांट के लिए झारखंड औद्योगिक राज्य विकास प्राधिकरण (जियाडा) ने मंजूरी दे दी है। यही नहीं, प्लांट के लिए बियाडा औद्योगिक क्षेत्र के फेज-2 में 24 एकड़ जमीन की स्वीकृति भी दे दी गई है। इन दोनों प्लांट से रोजाना 2.90 लाख लीटर एथेनॉल का उत्पादन होगा। बोकारो स्प्रिट एंड एलायड इंडस्ट्री प्लांट के निर्माण पर 300 करोड़ का निवेश करेगी।

PunjabKesari
वहीं ईस्टर्न इंडिया सीमेंट प्रा. लि. 142 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। दोनों प्लांट को अग्नि शमन विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी मिल चुका है। प्लांट चलाने के लिए झारखंड बिजली वितरण निगम और डीवीसी से बिजली देने का विकल्प दिया गया है। इस प्लांट से पूरे देश में एथेनॉल की सप्लाई की जाएगी। दोनों प्लांट शुरू होने से करीब 2500 लोगों को रोजगार मिलेगा। केंद्रीय ग्राउंड वाटर अथॉरिटी से इन प्लांटों के लिए अंडरग्राउंड पानी के दोहन की एनओसी मिल गई है। वहीं झारखंड सरकार से फैक्ट्री लाइसेंस ओर सीटीई से एजेंसी को काम शुरू करने की स्वीकृति भी दी गई है। इन दोनों प्लांट में करीब 2500 मजदूरों की जरूरत होगी। इसके अलावा सैकड़ों लोगों को अस्थाई तौर पर ड्राइवर आदि का काम मिलेगा। यहां काम करने वाले मजदूरों को स्वास्थ्य सुविधा भी दी जाएगी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News