भूकंप से फिर दहली धरती, 5.5 अांकी गई तीव्रता

punjabkesari.in Tuesday, Jan 03, 2017 - 07:12 PM (IST)

नई दिल्लीः त्रिपुरा में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 है। बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके नॉर्थ ईस्ट में असम, त्रिपुरा और मेघालय में भी महसूस किए गए हैं। नॉर्थ ईस्ट में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप का केंद्र त्रिपुरा के अम्बासा में माना जा रहा है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 बताई जा रही है। इससे पूर्व 11 दिसंबर को भी पूर्वोत्तर राज्यों में भुकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई।

जानकारी के मुताबिक, इन झटकों से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की फिलहाल काेई खबर नहीं है। नॉर्थ ईस्ट के सभी सात राज्य- असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश व मणिपुर को भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। यह भूकंप की दृष्टि से दुनिया का छठा संवेदनशील क्षेत्र है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News