सड़क पर खड़ी 12वीं की छात्रा पर सरेराह फेंका तेजाब, एक आरोपी हिरासत में: Video आया सामने
punjabkesari.in Wednesday, Dec 14, 2022 - 01:35 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से दिल दहला देने वाले मामला सामने आया है। दरअसल, दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में एक स्कूली छात्रा पर एक लड़के ने तेजाब फेंक दिया है। यह घटना सुबह 9 बजे हुई है। लड़की को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी लड़का का लड़की संग पहचान बताई जा रही है। लड़की 12वीं की छात्रा है।
देश की राजधानी में दिन दहाड़े एक स्कूली बच्ची पर 2 बदमाश दबंगई से तेज़ाब फेंककर निकल जाते हैं… क्या किसी को भी अब क़ानून का डर है ? क्यों तेज़ाब पर बैन नहीं लगाया जाता ? SHAME pic.twitter.com/kaWWQYey7A
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) December 14, 2022
जानकारी के मुताबिक- लड़का- लड़की की पहचान हो गई है। लड़की 12वीं की छात्रा है। पीड़िता के पिता ने बताया कि लड़की का पूरा चेहरा तेजाब से जल गया है, हालत नाजुक है। मेरी 13 साल की छोटी बेटी भी 17 साल की बड़ी लड़की के साथ थी। दो लड़के बाइक पर मुंह ढंककर आए और बड़ी बेटी पर तेजाब फेंक दिया उन्होंने कहा कि वो लड़के कौन थे, कहां से आए थे मैं कुछ नहीं जानता।
वहीं पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना के बारे में सुबह करीब नौ बजे जानकारी मिली। मोहन गार्डन इलाके में लड़की पर यह हमला हुआ।
पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम. हर्षवर्धन ने कहा, “बताया गया है कि आज सुबह करीब साढ़े सात बजे मोटरसाइकिल पर आए दो लोगों ने 17 वर्षीय लड़की पर कथित रूप से तेजाब जैसा पदार्थ फेंक दिया। अधिकारी ने कहा कि घटना के समय लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी। सफदरजंग अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। डीसीपी ने कहा कि लड़की ने दो लोगों को नामजद किया है, जो हमले के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। उनमें से एक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।