Doctor Case: डॉक्टर के परिवार को पैसे ऑफर नहीं किये गए... CM ममता बनर्जी ने पीड़ित परिवार से मांगा सबूत

punjabkesari.in Monday, Sep 09, 2024 - 03:26 PM (IST)

पश्चिम बंगाल : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में आज ही के दिन एक महीने पहले एक ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या जैसी जघन्य घटना हुई थी। इस घटना के बाद से लोग लगातार धरना और प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में शामिल डॉक्टरों ने अभी तक अस्पताल में वापसी नहीं की है और उनकी हड़ताल जारी है। वहीं अब इस मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ट्रेनी डॉक्टर के परिवार को किसी भी तरह का पैसे से जुड़ा ऑफर नहीं दिया गया था। ममता बनर्जी ने इसे पूरी तरह से झूठा आरोप बताया। उन्होंने पीड़ित परिवार से यह भी कहा कि वे सबूत पेश करें कि कब और कहां पैसे देने की बात की गई थी।

CM ममता बनर्जी का बयान
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या की घटना पर पीड़ित परिवार को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि वे साबित करें कि कब और कहां पैसे की पेशकश की गई थी। उन्होंने इस आरोप को सिरे से नकारते हुए कहा कि यह पूरी तरह से झूठ है। मुख्यमंत्री ने इस मामले को ड्रामा और प्रोपगेंडा करार दिया। उनका कहना है कि पीड़ित परिवार द्वारा लगाए गए आरोप वास्तविकता से मेल नहीं खाते और केवल राजनीतिक लाभ के लिए खड़े किए गए हैं। इस बयान से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्पष्ट किया है कि वे आरोपों को गंभीरता से नहीं ले रही हैं और मामले की सच्चाई को उजागर करने की चुनौती दी है।

पीड़ित परिवार का आरोप
पीड़ित परिवार का कहना है कि जब उनकी बेटी का शव उनके सामने था, तब एक पुलिस अधिकारी ने उन्हें पैसे की पेशकश की। परिवार ने आरोप लगाया कि उन्हें शव को सुरक्षित रखने के लिए दबाव डाला गया और कई पुलिसकर्मियों ने उन्हें घेर लिया। इसके चलते अंतिम संस्कार के लिए परिवार को मजबूरन तैयार होना पड़ा। परिवार ने यह भी कहा कि उन्हें अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं लिए गए और पुलिसवालों ने कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवाने की कोशिश की, जिसे उन्होंने फाड़कर फेंक दिया।

यह भी पढ़ें- रेलवे ने विनेश और बजरंग पूनिया को दी बड़ी राहत, इस्तीफा स्वीकार

BJP का हमला
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुई जघन्य घटना पर ममता बनर्जी की सरकार पर गंभीर हमला किया है। बीजेपी का कहना है कि यह मामला संविधान के रक्षक और भक्षक के बीच लड़ाई की तरह प्रतीत हो रहा है। बीजेपी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पॉलीग्राफ टेस्ट (झूठ पकड़ने वाली परीक्षा) कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि सरकार इस मामले में सही तरीके से जांच नहीं कर रही है और ममता बनर्जी की भूमिका संदिग्ध है।इस मामले की जांच सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) कर रही है। सीबीआई ने आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही, कोलकाता के आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को भी गिरफ्तार किया गया है। बीजेपी का मानना है कि इस गंभीर मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भूमिका और उनके द्वारा उठाए गए कदमों की पूरी पारदर्शिता से जांच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- चीन की जमकर की तारीफ और भारत की गिनाई खामियां...जानिए अमेरिका में क्या-क्या बोले राहुल गांधी

सुप्रीम कोर्ट का आदेश
कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुई जघन्य घटना के संदर्भ में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कुछ महत्वपूर्ण आदेश जारी किए। सुप्रीम कोर्ट ने सभी डॉक्टरों को शाम 5 बजे तक काम पर लौटने का आदेश दिया है। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि जो डॉक्टर काम पर लौटेंगे, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।  बंगाल सरकार ने कोर्ट को बताया कि डॉक्टरों की हड़ताल के कारण 23 लोगों की मौत हो गई है। इस हड़ताल के चलते चिकित्सा सेवाओं में गंभीर कमी आई थी, जिससे मरीजों की जान चली गई। इस आदेश से उम्मीद जताई जा रही है कि अस्पताल की सेवाएं जल्द से जल्द सामान्य हो जाएंगी और मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Utsav Singh

Related News