‘Women in Medical Profession’ कार्यक्रम में शामिल हुईं CM रेखा गुप्ता, महिलाओं की भूमिका पर दिया जोर

punjabkesari.in Tuesday, Mar 10, 2026 - 08:24 PM (IST)

दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में आयोजित ‘Women in Medical Profession’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाग लेकर महिला चिकित्सा पेशेवरों की उपलब्धियों और योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि अस्पताल ने दशकों से उत्कृष्ट सेवा और भरोसे का प्रतीक बने रहते हुए समाज में महिलाओं को प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका निभाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सर गंगाराम अस्पताल दशकों से सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट चिकित्सा परंपरा का प्रतीक रहा है। यह संस्थान न केवल लाखों मरीजों के उपचार का आधार बना है, बल्कि समाज में भरोसे और विश्वास का भी एक मजबूत स्तंभ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी प्रेरणादायक है। डॉक्टर, नर्स, शोधकर्ता और अन्य स्वास्थ्यकर्मी के रूप में महिलाएं अपनी प्रतिभा और सेवा भावना से समाज को स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

<

>

CM रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर भी पोस्ट कर लिखा कि दिल्ली सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि सर गंगाराम अस्पताल जैसी संस्थाएं और यहां की महिला पेशेवर समाज को एक स्वस्थ, जागरूक और सशक्त भविष्य की दिशा में मार्गदर्शन दे रही हैं। कार्यक्रम में शामिल चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों ने भी महिला चिकित्सकों की मेहनत और समर्पण को सराहा और कहा कि ऐसे आयोजनों से चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को और बढ़ावा मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News