Diwali Gold Price 2025: दिवाली पर गोल्ड रेट्स ने उड़ाया होश, देखें MCX पर नया रेट

punjabkesari.in Monday, Oct 20, 2025 - 12:18 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  इस बार दिवाली की रौशनी के साथ-साथ सोने की चमक भी नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई है। त्योहारों के इस खास मौके पर देशभर में सोने की खरीदारी जोरों पर है, और कीमतों ने भी इसी रफ्तार को पकड़ लिया है। 20 अक्टूबर 2025 को, यानी दीपावली के दिन, MCX पर सोने का भाव 0.78% की उछाल के साथ ₹1,28,005 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। कुछ ही घंटों में यह आंकड़ा ₹1,28,556 के उच्चतम स्तर को भी छू गया।

कहां से कहां पहुंचा सोने का रेट?
MCX पर ओपनिंग प्राइस: ₹1,27,817 प्रति 10 ग्राम
उच्चतम स्तर: ₹1,28,556 प्रति 10 ग्राम
अब तक का कारोबार: ₹1,27,598 के आसपास
यह तेजी ऐसे समय में देखी जा रही है जब पिछले सत्र में सोने में 2% की गिरावट आई थी, और विशेषज्ञों के मुताबिक, इस मौजूदा उछाल के पीछे कई अंतरराष्ट्रीय कारण हैं।

वैश्विक फैक्टर: अमेरिका-चीन तनाव से बढ़ा निवेशकों का रुझान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन पर उच्च आयात शुल्क लगाने की धमकी ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हलचल मचा दी है। अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता पर दुनिया भर की नजरें टिकी हैं। इस अनिश्चितता के माहौल में निवेशकों ने एक बार फिर से "सेफ हेवन" यानी सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर रुख किया है।

रिलायंस सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी के मुताबिक, “शुक्रवार की भारी गिरावट के बाद सोमवार को सोना 4,255 डॉलर प्रति औंस तक चढ़ गया। ट्रंप की टैरिफ धमकी और अमेरिका-चीन वार्ता पर असमंजस की स्थिति ने सोने में तेजी ला दी है।”

पिछली गिरावट के बाद अब रिकवरी
शुक्रवार को MCX पर दिसंबर वायदा सोना ₹1,27,320 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका में सोना $4,213.30 प्रति औंस तक गिर गया था। आज की तेजी ने इस गिरावट की भरपाई कर दी है और निवेशकों को फिर से उम्मीद दी है।

 निवेश करें या रुकें? क्या कहते हैं बाजार के जानकार?
क्या यह सही समय है सोने में निश का? इस सवाल पर बाजार में दो तरह की राय देखने को मिल रही है: वंदना भारती, कमोडिटी रिसर्च हेड, SMC ग्लोबल कहती हैं: "सोने और चांदी दोनों में जबरदस्त तेजी देखी गई है — चांदी में 85% और सोने में 70% तक। ऐसे में नए निवेशकों को कुछ गिरावट का इंतजार करना समझदारी होगी।" उनके अनुसार, सोने का ₹1,18,000 – ₹1,20,000 का स्तर और चांदी का ₹1,40,000 का आंकड़ा- निवेश के लिए बेहतर मौके हो सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News