1 April Gold Price: सोना हुआ महंगा तो चांदी सस्ती... देखें 10 ग्राम 24 कैरेट Gold का नया रेट

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 09:24 AM (IST)

नई दिल्ली: आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। सुबह 9:17 बजे तक सोने का भाव 906 रुपये यानी 0.60% की बढ़त के साथ 1,51,667 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों में मजबूती और सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोने की कीमतों को समर्थन मिल रहा है।

वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। चांदी 1100 रुपये यानी 0.16% टूटकर 2,39,785 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी। औद्योगिक मांग में कमजोरी और मुनाफावसूली के चलते चांदी पर दबाव देखा जा रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल और ब्याज दरों से जुड़े संकेत आगे भी सोना-चांदी की कीमतों की दिशा तय करेंगे। निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे बाजार की चाल पर नजर बनाए रखें और सोच-समझकर निवेश करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News