फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम, इस दिग्गज हस्ती का 49 वर्ष की उम्र में निधन, लंबे समय से कैंसर से थे पीड़ित

punjabkesari.in Friday, May 29, 2026 - 12:17 PM (IST)

Ramesh Subramaniam Passes Away: तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद और शोकिंग खबर सामने आई है। फिल्म 'विल अंबु' के जरिए अपनी पहचान बनाने वाले प्रख्यात निर्देशक व निर्माता रमेश सुब्रमण्यम का महज 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फिल्म जगत से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। 

लंबे समय से कैंसर से थे पीड़ित 

जानकारी के अनुसार, रमेश सुब्रमण्यम पिछले काफी समय से बोन कैंसर (हड्डियों के कैंसर) की बीमारी से जूझ रहे थे। पिछले कुछ महीनों से चेन्नई के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। परिवार ने अनुसार, उनका अंतिम संस्कार कल सुबह कोयंबटूर जिले के सुगनापुरम में किया जाएगा। 

ऐसा रहा रमेश का फिल्मी सफर 

बता दें कि रमेश सुब्रमण्यम ने मशहूर फिल्म निर्माता सुसेंथिरन के असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में अपने सफर की शुरुआत की थी। साल 2016 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'विल अंबु' में उन्होंने बतौर स्वतंत्र निर्देशक डेब्यू किया। 'विल अंबु' के बाद उन्होंने 'द किलर मैन' नाम से एक और फिल्म बनाई, जिसमें अभिनेता विक्रांत और कॉमेडियन योगी बाबू ने मुख्य किरदार निभाया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News