बुझ गया उभरता सितारा, 18 साल की उम्र में Godzilla x Kong एक्ट्रेस Kelly Hottle का सड़क हादसे में हुआ निधन
punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2026 - 11:52 AM (IST)
Kaylee Hottle Passed Away : हॉलीवुड की युवा अभिनेत्री केली हॉटल का महज 18 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत एक सड़क दुर्घटना में हुई। केलि ने 2021 में रिलीज हुई फिल्म गॉडजिला और 2024 में आई इसकी सीक्वल गॉडजिला एक्स कांग्स : द न्यू एम्पायर में अपनी अभिनय प्रतिभा का परिचय दिया था। उनके निधन की दुखद खबर की पुष्टि उनके पिता ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर की।

मैरीलैंड में हुआ सड़क हादसा
अमेरिकी अभिनेत्री केली हॉटल का निधन अमेरिका के मैरीलैंड में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में हो गया। उनके पिता जोशुआ हॉटल ने फेसबुक लाइव के माध्यम से अमेरिकन साइन लैंग्वेज में यह दुखद जानकारी साझा की। इसके बाद उन्होंने मीडिया संस्थान से बातचीत में भी अपनी बेटी के निधन की पुष्टि की। केली हॉटल ने हॉलीवुड की चर्चित फिल्मों 'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और गॉडजिला एक्स कॉन्ग: द न्यू एम्पायर में जिया के किरदार को निभाकर खास पहचान बनाई थी।

जन्म से ही सुन नहीं सकती थीं हॉटल
केलि होटल की जिंदगी कई लोगों के लिए प्रेणना थी। वह जन्म से ही श्रवण बाधित थीं और सुन नहीं सकती थीं। इसके बावजूद उन्होंने अपनी शानदार अदाकारी और अमेरिकन साइन लैंग्वेज के प्रभावशाली उपयोग में फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई। उनकी मौजूदगी ने दुनिया भर में बधिर समुदाय के प्रतिनिधित्व को नई पहचान दिलाई। चार पीढ़ियों से श्रवण बाधित परिवार से आने वाली केली अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और फिल्म में किंग कॉन्ग के साथ दिखाई गई भावनात्मक केमिस्ट्री के लिए काफी सराही गईं। कम उम्र में ही उन्होंने हॉलीवुड में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए खास मुकाम हासिल कर लिया था।
