हॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका, Jurassic Park के हीरो Sam Neill का 78 की उम्र में निधन, टूटा करोड़ों फैंस का दिल
punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2026 - 06:42 PM (IST)
Jurassic Park Actor Sam Neill : हॉलवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 90 और 2000 दशक में अपनी दमदार एक्टिंग से करोड़ों दर्शकों का दिल जीतने वाले और ज्यूरासिक पार्क फिल्म सीरीज के लोकप्रिय अभिनेता सैम नील का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। न्यूजीलैंड के इस दिग्गज कलाकार के अचानक दुनिया छोड़ जाने से उनके परिवार, करीबी दोस्तों और फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार ने भी उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। खास बात यह है कि सैम नील के निधन के बावजूद उनके दो बड़े प्रोजेक्ट्स अभी रिलीज होना बाकी हैं, जिन्हे अब दरसगांक उनकी आखिरी यादों के रूप में देख पाएंगे।
परिवार ने शेयर की जानकारी
सैम नील के परिवार ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया। बयान में कहा गया कि बेहद भारी मन से वे यह जानकारी साझा कर रहे हैं कि 13 जुलाई 2026 को सैम नील ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में अंतिम सांस ली। अपने आखिरी पलों में वह अपने परिवार के बीच थे और पूरी गरिमा के साथ इस दुनिया को अलविदा कह गए।
परिवार ने बताया कि इस दुःख के लिए वो बिलकुल भी तैयार नहीं थे। लेकिन परिवार वाले इस बात से सुकून में हैं की जाने से पहले वो पूरी तरह कैंसर से मुक्त थे। परिवार ने उनकी देखभाल करने के लिए सेंट विंसेंट प्राइवेट हॉस्पिटल और वहां के पूरे मेडिकल स्टाफ का दिल से आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि अंतिम संस्कार और अन्य जरूरी जानकारी उचित समय पर साझा की जाएगी। फिलहाल परिवार ने सभी से उनकी निजता का सम्मान करने और इस कठिन समय में उनका साथ देने की अपील की है।
हॉलीवुड इंडस्ट्री को दी हिट फिल्में
स्लीपिंग डॉग, जस्ट आउट ऑफ रीच, पोसेसन, द जर्नलिस्ट, द ब्लड ऑफ अदर्स, द कंट्री गर्ल्स, शैडो ऑफ चाइना, द पियानो, ज्यूरासिक पार्क, ज्यूरासिक पार्क 2, द डिश, पर्फेक्ट स्ट्रेंजर्स, स्केप प्लान, द हंटर, ज्यूरासिक वर्ल्ड डॉमेनियन जैसी फिल्मों में सैम ने काम किया है। 1975 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की और इंडस्ट्री को बहुत सी हिट फिल्में दीं। अपनी एक्टिंग से उन्होंने बहुत लोगों का दिल जीता और इतना ही नहीं उन्हें उनकी एक्टिंग के लिए बहुत से इनाम भी मिलें।
अभी आएंगी दो फिल्में
13 जुलाई को सैम नील का निधन हो चुका है लेकिन जल्द ही उनके दो बड़े प्रोजेक्ट आने वाले हैं। इन दो फिल्मों ले फैंस उनकी याद के साथ सैम को देख पाएंगे।
