यह समय बहुत मुश्किल था...83 की उम्र में ICU पहुंचे Amitabh Bachchan ! सर्जरी के बाद खुद Big B ने दिया Health Update
punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2026 - 04:23 PM (IST)
Amitabh Bachchan Health Update : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की लोकप्रियता आज भी देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में बरकरार है। उनके करोड़ों प्रशंसक उनसे जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। हाल ही में बिग बी ने अपने ब्लॉग के जरिए अपनी सर्जरी और अस्पताल में भर्ती होने का जिक्र किया। यह जानकारी सामने आते ही उनके चाहने वालों की चिंता बढ़ गई और सभी उनकी सेहत को लेकर परेशान नजर आए।

अमिताभ बच्चन ने पोस्ट शेयर कर के दिया हिंट
हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपनी सेहत को लेकर एक भावुक अपडेट साझा किया। उन्होंने बताया कि अस्पताल से घर लौटने के बाद रिकवरी का दौर उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। अपने देर रात लिखे ब्लॉग में बिग बी ने कहा कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद का समय उनकी अब तक की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक रहा है। हालांकि, उन्होंने यह खुलासा नहीं किया कि उनकी किस तरह की सर्जरी हुई है। अपने पोस्ट में उन्होंने शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होने की प्रक्रिया का जिक्र करते हुए मुश्किल समय में धैर्य, सकारात्मक सोच और हिम्मत बनाए रखने का सन्देश भी दिया।

क्या अमिताभ बच्चन की हुई सर्जरी ?
अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा की- …अस्पताल में सर्जरी और ICU में, काबिल डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की देखरेख में… छुट्टी मिलना… और घर लौटना. घर लौटने के बाद का ये समय सबसे मुश्किल दौर होता है… शारीरिक, मानसिक और व्यावहारिक रूप से…” एक्टर ने अपनी सर्जरी की वजह तो नहीं बताई लेकिन यह इशारा दिया कि घर लौटने से पहले उन्हें ICU में रहना पड़ा था. आगे बिग बी ने लिखा, “…आप एक सम्मानित चैंपियन होते हैं और एक दिन हार आपके सामने खड़ी होती है… ये आपकी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर होता है…”
कभी हार नहीं माननी चाहिए
इसके बाद लिखा की- “कुछ लोग हिम्मत दिखाते हैं… कुछ हार मान लेते हैं… जो कोशिश करते हैं और हिम्मत दिखाते हैं, वे हमेशा चैंपियन बने रहते हैं… जो ऐसा नहीं करते, वे समझौता कर लेते हैं और पुरानी शान-शौकत की यादों में जीते हैं… ये हर किसी की अपनी पसंद होती है…”

