मनोरंजन जगत को बड़ा झटका, इस मशहूर एक्टर का हुआ निधन, 44 की उम्र में ली अंतिम सांस

punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2026 - 12:23 PM (IST)

Josh Grisetti Passes Aaway : मनोरंजन जगत से एक बार फिर से दिल दुख देने वाली खबर सामने आई है। 44 की उम्र में एक चमकते सितारे ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस एक्टर के निधन के बाद से ही पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। जैसे ही ये खबर सामने आई, हर कोई सदमे में है। हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर इतनी कम उम्र में उनके साथ ऐसा क्यों हुआ, जिसने उनकी जिंदगी छीन ली। 

एक्टर जोश ग्रिसेटी ने दुनिया को कहा अलविदा 
हॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार जोश ग्रिसेटी का 44 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके अचानक निधन के बाद से हर कोई सदमे में है। कलाकारों का इस बात का यकीन करना मुश्किल हो है की अचानक से उन्होंने दुनिया को क्यों अलविदा कह दिया है। अपनी परफॉरमेंस के साथ-साथ उभरते कलाकारों को थिएटर की बारीकियां सिखाने के लिए भी काफी मशहूर थे। 

10 जुलाई 2026 को कर ली आत्महत्या 
उनके निधन की जानकारी उनके करीबी दोस्त ने सोशल मीडिया पर दी। सोशल मीडिया और उन्होंने लिखते हुआ बताया कि 10 जुलाई को उन्होंने आत्महत्या कर के दुनिया से विदा ले लिया। उनके दोस्त ने लिखा कि इस खबर का यकीन कर पाना बहुत मुश्किल है। 
 
स खबर के बाद शॉक में उनके फैंस 
जोश के अचानक निधन की खबर सुनने के बाद पूरे थिएटर जगत के लोग और उनके फैंस काफी सदमें में हैं। कुछ समय पहले उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए इटली में आयोजित होने वाले 'लीगली ब्लॉन्ड: द म्यूजिकल' के प्रोडक्शन से खुद को अलग कर लिया था। उस दौरान उन्होंने शो की पूरी टीम और अपने साथ खड़े रहने वाले सभी लोगों का आभार भी व्यक्त किया था। उस समय किसी को भी अंदाजा नहीं था कि जल्द ही उनके निधन जैसी बेहद दुखद खबर सामने आएगी।

कैसे मिली जोश ग्रिसेटी को पहचान 
अगर जोश के करियर की बात की जाए तो उनका नाम बेहद ही सम्मानित कलाकारों में आता है। उन्हें म्यूजिकल ‘समथिंग रॉटन!’ में निभाए गए नाइजेल बॉटम के किरदार से खास लोकप्रियता मिली थी। इसके अलावा म्यूजिकल आईटी शुडा बीन यू में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रतिष्ठित क्लेरेंस डेरवेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News