'हर-हर महादेव' के जयकारे से गूंजे शिवालय, सावन के पहले दिन मंदिरों में उमड़े भक्त...आप भी करें महाकाल के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Jul 04, 2023 - 10:55 AM (IST)

नेशनल डेस्क: देवो के देव महादेव का प्रिय मास सावन शुरू हो गया है। शिव मंदिरों में मंगलवार सुबह-सुबह भक्तो का तांता लगा हुआ है। मान्यता है की श्रावण माह में शिव आराधना करने से सभी कष्टों से तुरंत मुक्ति मिलती है और हर मनोकामना पूरी होती है। उज्जैन के महाकाल मंदिर में प्रातः तीन बजे होने वाली भस्मारती में हजारों भक्त शामिल हुए और महाकाल की आराधना की। आज बाबा महाकाल की विशेष भस्मारती आरती की गई।

 

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में आज श्रावण मास के पहले दिन आस्था का जन सैलाब उमड़ा हुआ है। बाबा महाकाल का जल से स्नान कर पंचांमृत महाभिषेक किया गया। इसके बाद बाबा को भस्म रमाई गई। भस्म चढ़ाने के बाद धुप दीप आरती की गई। जिसे देखने लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु आए। महाकाल मंदिर के अलावा काशी विश्वनाथ मंदिरों में भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वहीं देशभर के शिवालयों में लोग भगवान शिव को जल अर्पित करने पहुंचे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Related News