SBI ने 3 महीने से अधिक की गर्भवती महिलाओं को बताया अनफिट, दिल्ली महिला आयोग ने जारी किया नोटिस

punjabkesari.in Saturday, Jan 29, 2022 - 11:58 AM (IST)

नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने तीन महीने से अधिक की गर्भवती महिलाओं को अनफिट बताया जिसके चलते अब  दिल्ली महिला आयोग ने नोटिस जारी कर कहा कि यह कदम भेदभावपूर्ण और गैरकानूनी है और यह कानून के तहत प्रदत्त मातृत्व लाभों को प्रभावित कर सकता है।

 
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा कि ऐसा लगता है कि भारतीय स्टेट बैंक ने 3 महीने से अधिक गर्भवती महिलाओं को सेवा में शामिल होने से रोकने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं और उन्हें 'अस्थायी रूप से अयोग्य' करार दिया है। यह भेदभावपूर्ण और अवैध दोनों है। हमने उन्हें नोटिस जारी कर इस महिला विरोधी नियम को वापस लेने की मांग की है।
 

मालीवाल द्वारा ट्वीट किए गए नोटिस के अनुसार, SBI ने 31 दिसंबर को एक सर्कुलर में तीन महीने से अधिक गर्भवती महिलाओं को नियत प्रक्रिया के माध्यम से चुने जाने के बावजूद काम पर जाने से रोक दिया।
 

उन्होंने कहा कि सर्कुलर में कहा गया है कि उन्हें अस्थायी रूप से अनफिट माना जाएगा और उन्हें बच्चे के जन्म के बाद 4 महीने के भीतर शामिल होने की अनुमति दी जा सकती है। भारतीय स्टेट बैंक ने अभी तक इस मामले पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। डीसीडब्ल्यू ने एसबीआई से मंगलवार तक नोटिस का जवाब देने को कहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News