श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस के हाथ लगा बड़ा सबूत, आफताब का मिला ऑडियो

punjabkesari.in Monday, Dec 26, 2022 - 09:38 AM (IST)

नेशनल डेस्क: श्रद्धा मर्डर केस में जांच कर रही दिल्ली पुलिस को एक बड़ा सबूत हाथ लग है। जिसमें पुलिस ने बताया कि मर्डर से पहले आफताब और श्रद्धा के बीच जमकर लड़ाई हुई थी। दरअसल, पुलिस  को आफताब का एक ऑडियो मिला है जिसमें आफताब श्रद्धा से लड़ाई झगड़ा कर रहा है। इस ऑडियो में यह भी पता लगा रहा है कि आफताब श्रद्धा को टॉर्चर कर रहा था।

यह ऑडियो दिल्ली पुलिस के लिए एक बड़ा सबूत है।  पुलिस इसी ऑडियो से आफताब की आवाज का मिलान करने के लिए उसका वॉयस सैंपल लेगी.। फिलहाल आफताब अभी तिहाड़ जेल में बंद है। उसे सोमवार सुबह 8 बजे तिहाड़ जेल से सीबीआई ले जाएगी। जहां उसका  वॉयस सैंपल  लिया जाएगा।  

इससे पहले पुलिस पूछताछ में आफताब ने बताया था कि उसने ही श्रद्धा की हत्या की है।  आफताब ने बताया था कि श्रद्धा से उसका 18 मई को झगड़ा हुआ था और इसके बाद उसने श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। आफताब ने इसके बाद श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े कर महरौली के जंगलों में फेंक दिए थे। बता देंकि इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस ने 12 नवंबर को किया था इसी दिन पुलिस ने आफताब को गिरफ्तार भी किया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News