Assam Board 10th Result 2026: जारी हुए नतीजे, बरपेटा के ज्योतिर्मय दास ने किया State Top, देखें पूरी मेरिट लिस्ट

punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 01:01 PM (IST)

SEBA Assam HSLC Result 2026: असम से छात्रों के लिए बड़ा खबर सामने आई है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (SEBA) ने कक्षा 10वीं (HSLC) का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए है। इस साल के नतीजों में लड़कों ने बाजी मारी है और कुल पास प्रतिशत 65.62% रहा है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर देख सकते हैं।

टॉपर्स की लिस्ट (Toppers List)

असम के शिक्षा मंत्री रानोज पेगु ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए राज्य के टॉप 3 होनहारों के नाम जारी किए हैं:

रैंक छात्र का नाम जिले का नाम अंक (600 में से)
Rank 1 ज्योतिर्मय दास बरपेटा 591
Rank 2 आकांक्षा (Akankha) - 589
Rank 3 जिया फराह इस्लाम - 588

इस साल परीक्षा में लड़कियों की संख्या अधिक थी, लेकिन सफलता के प्रतिशत में लड़के आगे रहे।

  • कुल परीक्षार्थी: 4,29,249

  • शामिल लड़के: 1,86,468

  • शामिल लड़कियां: 2,42,781

  • कुल पास छात्र: 2,81,701

  • लड़कों का पास प्रतिशत: 67.78%

  • लड़कियों का पास प्रतिशत: 63.96%

  • कुल औसत पास प्रतिशत: 65.62% (पिछले साल 63.98% था)

 कैसे चेक करें अपना रिजल्ट? (Steps to Check Result)

बोर्ड ने रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया को काफी सरल रखा है। छात्र इन स्टेप्स का पालन करें:

  1. वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले sebaonline.org या resultsassam.nic.in पर लॉग इन करें।

  2. लिंक चुनें: होमपेज पर दिख रहे 'Assam Board 10th Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।

  3. विवरण भरें: अपना रोल नंबर और अन्य मांगी गई लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।

  4. स्कोरकार्ड देखें: सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

  5. डाउनलोड करें: भविष्य के लिए मार्कशीट का प्रिंट आउट जरूर ले लें।

    नोट: असम बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से 27 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। शिक्षा विभाग ने समय पर रिजल्ट जारी कर छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए बड़ी राहत दी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News