Assam Elections 2026: बंगाल में गरजे अमित शाह, बोले- BJP सत्ता में आई तो कैबिनेट में लागू होगा UCC

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 06:41 PM (IST)

नेशनल डेस्क: असम में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान (9 अप्रैल) से ठीक पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कछार और हैलाकांडी में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। शाह ने ऐलान किया कि असम में दोबारा भाजपा की सरकार बनते ही पहली ही कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने का ऐतिहासिक फैसला लिया जाएगा।

UCC पर बड़ा बयान

अमित शाह ने UCC के महत्व को समझाते हुए कहा, "UCC का मतलब है सबके लिए एक कानून। इसके लागू होने के बाद असम में किसी को भी चार शादियां करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।" उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने 'तीन तलाक' खत्म किया और अब पूरे देश में समानता के लिए कदम उठा रही है।

PunjabKesari

घुसपैठियों पर किया कड़ा प्रहार

राहुल गांधी और ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि विपक्षी दल घुसपैठियों को अपना 'वोट बैंक' मानते हैं। उन्होंने कहा "ममता दीदी रोएं या राहुल बाबा सीना पीटें, लेकिन भाजपा इस देश से एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालकर रहेगी। हमने पिछले 5 साल में घुसपैठ रोकी, अगले 5 साल में उनकी पहचान की और अब अगले 5 साल में उन्हें चुन-चुनकर बाहर करेंगे।"

विकास और नई घोषणाएं

शाह ने सिलचर में यातायात की समस्या को दूर करने के लिए NH-306 पर 565 करोड़ रुपये की लागत से 'एलिवेटेड कॉरिडोर' बनाने का वादा किया। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि एनडीए सरकार की वापसी पर सिलचर में दूसरा सचिवालय स्थापित किया जाएगा ताकि बराक घाटी के लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए गुवाहाटी न भागना पड़े। असम की 126 सीटों के लिए 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे और नतीजों की घोषणा 4 मई को होगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News