तेज धमाकों से थर्राया यह राज्य: आग ने मचाया तांडव, फटे 2 सिलेंडर, धू-धू कर जलीं 4 गाड़ियां, मची अफरा-तफरी
punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2026 - 09:49 AM (IST)
Delhi Fire in Hari Nagar : राजधानी दिल्ली में अगलगी की तीन अलग-अलग घटनाओं से हड़कंप मच गया। सबसे गंभीर घटना आज सुबह पश्चिम दिल्ली के हरि नगर इलाके से सामने आई जहां एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत की पार्किंग में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि पार्किंग में रखे दो गैस सिलेंडर धमाके के साथ फट गए और वहां खड़ी चार गाड़ियां जलकर राख हो गईं। जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

गनीमत यह रही कि दिल्ली फायर सर्विस के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इमारत में फंसे आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस मौके पर दिल्ली फायर सर्विस के असिस्टेंट डिविजनल ऑफिसर (ADO) रवि नाथ ने कहा, दिल्ली में फतेह नगर जेल रोड, रणबीर बेकरी के पास एक रिहायशी इमारत की पार्किंग में आग लगी थी।
यह भी पढ़ें: होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान का बड़ा हमला: धू-धू कर जला तेल टैंकर, US की 10 दिनों की लगातार बमबारी बेअसर
वहीं दूसरी अन्य घटना में रविवार को फतेहपुर बेरी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत स्वरूप कॉलोनी में इवेंट मैनेजमेंट का सामान रखने वाले एक गोदाम में भीषण आग लग गई जो पास की इमारत तक फैल गई। जिसके बाद 15 फायर टेंडर, दिल्ली पुलिस और CATS एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे।

दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग के दोबारा भड़कने के किसी भी जोखिम को रोकने के लिए फायर विभाग की टीमें कूलिंग ऑपरेशन में लगी रहीं।
यह भी पढ़ें: Post Office की जबरदस्त स्कीम, जो आपको बना देगी करोड़पति, हर महीने कर दें सिर्फ इतने का निवेश, फिर देखें कमाल
असिस्टेंट डिविजनल ऑफिसर (ADO) राजेश कुमार शुक्ला ने कहा, आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। बता दें कि आग ने टिन-शेड वाले ढांचे को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया था। यह रिहायशी इलाके से घिरा हुआ है। आग पास की इमारत में भी फैल गई थी। स्थिति अब नियंत्रण में है। यह कैटेगरी 4 की आग है। अब तक फिलहाल कोई हताहत नहीं हुआ है।
