नोएडा के ममूरा गांव में बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, मची- चीख पुकार, दो की हुई मौत
punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2026 - 02:52 PM (IST)
नेशनल डेस्क: नोएडा के ममूरा गांव से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां पर एक बहुमंजिला रिहाशयी बिल्डिंग में अचानक भयानक आग लग गई है। घटना के दौरान बिल्डिंग में 40 लोग मौजूद थे, जो धुएं और लपटों के बीच फंस गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एक एक्स यूजर ने इस घटना का वीडियो भी साझा किया है।
<
नोएडा के ममूरा गांव में लगी भीषण आग
— Gaurav Kumar (@gaurav1307kumar) July 15, 2026
इलेक्ट्रिक बाइक में स्पार्किंग की वजह से लगी भीषण आग
बिल्डिंग के अंदर लगभग 50 परिवार रहते है
दो लोगों की मौत की खबर है
वीडियो में आप देख सकते है लोग जान बचाकर एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग पर जा रहे है pic.twitter.com/Tb5Jrpgof3
>
कैसे हुआ यह हादसा?
जानकारी के लिए बता दें कि इमारत की पार्किंग में खड़ी इलेक्ट्रिक बाइक में अचानक शार्ट सर्किट हुआ। इस स्पार्किंग की वजह से बाइक ने आग पकड़ ली, जो देखते ही देखते पूरी तरह फैल गई। आग इतनी तेजी से बढ़ी कि पूरी इमारत से धुएं का भारी गुबार उठने लगा।
सीढ़ियों पर फैला धुआं, फंसे 50 परिवार
आग लगने के बाद इमारत की लॉबी और बाहर निकलने वाली सीढ़ियों पर घना काला धुआं भर गया। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई।
