दिल्ली सरकार की अनूठी पहल: ''अर्पण'' केंद्रों के जरिए महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 10 मेट्रो स्टेशनों पर पुराने कपड़े होंगे जमा

punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2026 - 09:54 PM (IST)

नेशनल डेस्कः दिल्ली सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए 'अर्पण' (ओल्ड क्लोथ्स डोनेशन प्रोजेक्ट) की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की उपस्थिति में मंगलवार को इसके लिए दिल्ली मेट्रो (DMRC) और विभिन्न संस्थाओं के बीच समझौता (MoU) हुआ।

इन स्टेशनों पर खुलेंगे केंद्र
पहले चरण में शाहदरा, मालवीय नगर, हौज खास, द्वारका, लाजपत नगर और पंजाबी बाग वेस्ट समेत 10 मेट्रो स्टेशनों पर दान केंद्र बनाए जाएंगे। यहां सुबह 7 से शाम 7 बजे तक पुराने कपड़े जमा किए जा सकेंगे।

महिलाओं को मिलेगा रोजगार
मुख्यमंत्री ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों (SHG) की महिलाएं इन पुराने कपड़ों से बैग, सजावटी सामान और नए परिधान तैयार करेंगी, जिन्हें मेट्रो स्टेशनों पर लगे कियोस्क के जरिए बेचा जाएगा। जो कपड़े उपयोग के लायक नहीं होंगे, उन्हें रिसायकल कर नया कच्चा माल बनाया जाएगा। नागरिक क्यूआर कोड स्कैन कर डिजिटल प्रमाणपत्र भी प्राप्त कर सकेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News