रक्षा बंधन पर दिल्ली सरकार की महिलाओं को बड़ी सौगात, ''महिला समृद्धि योजना'' के तहत हर महीने मिलेंगे ₹2,500

punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2026 - 01:17 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली सरकार इस रक्षाबंधन पर महिलाओं को एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। इस योजना का नाम 'महिला समृद्धि योजना' रखा गया है। सूत्रों के अनुसार इस योजना की आधिकारिक शुरुआत 28 अगस्त से की जाएगी। इसके तहत योजना का लाभ पाने वाली महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

बजट प्रावधान और लाभार्थियों की संख्या

इस योजना से लगभग 20 से 22 लाख महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है। आवेदन प्रक्रिया को पारदर्शी और आसान बनाने के लिए एक विशेष ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। 

इन महिलाओं को महिलाओं को मिलेगा लाभ 

इस योजना का लाभ उठाने वाली महिलाओं की उम्र 21 से 60 के बीच होनी चाहिए। उनकी सालाना आय ₹2.50 लाख से ₹3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।  राशन कार्ड धारक परिवारों की महिलाओं को इस योजना में प्राथमिकता दी जाएगी।

किन्हें नहीं मिलेगा इस योजना का लाभ?

पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सरकार ने कुछ श्रेणियों को इस दायरे से बाहर रखा है:

  • सरकारी नौकरी करने वाली महिलाओं को नहीं मिलेगा कोई लाभ।  
  • इनकम टैक्स भरने वाली महिलाएं।
  • किसी भी सरकारी योजना के तहत पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाएं।
  • जिन महिलाओं या उनके परिवार के पास चार पहिया वाहन (फोर-व्हीलर) है।
  • आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज और जानकारियां

'महिला समृद्धि योजना' के प्रोसेस के दौरान ये डॉक्यूमेंट रखें साथ-   

  • वैध पहचान प्रमाण पत्र, जैसे Aadhaar/Identity Proof
  • नाम, जन्मतिथि और माता-पिता का नाम
  • वैवाहिक स्थिति, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • दिल्ली में निवास का प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र से लिंक बैंक खाते की जानकारी (डीबीटी के लिए)
  • Self-Declaration फॉर्म

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News