Good News! दिल्लीवासियों को सरकार होली और दीवाली पर देगी बड़ा तोहफा, इन लोगों को मिलेगा लाभ

punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 08:57 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली सरकार ने एक बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है। सरकार ने गरीब और मिडिल क्लास के लिए बड़ी सौगात का ऐलान किया है। राजधानी में सरकार का एक साल पूरा होने की खुशी में सीएम रेखा गुप्ता ने होली औऱ दीवाली के मौके पर फ्री में गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया है। दिल्ली कैबिनेट ने इस योजना के लिए  242 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है।

PunjabKesari

DBT के जरिए मिलेगी राशि

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि सरकार लाभार्थियों को फिजिकल सिलेंडर देने के बजाय, एक गैस सिलेंडर की बाजार कीमत के बराबर राशि यानी ₹853 सीधे उनके आधार-लिंक्ड बैंक खाते में Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से भेजेगी। सबसे बड़ी राहत उन लोगों के लिए है जो अब LPG सिलेंडर के बजाय पाइपलाइन गैस (PNG) का उपयोग कर रहे हैं। उन्हें भी इस योजना के तहत समान रूप से ₹853 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

PunjabKesari

संकल्प पत्र का वादा हुआ पूरा

कैबिनेट बैठक के बाद सरकार ने कहा कि यह फैसला चुनाव के दौरान किए गए संकल्पों को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली की महिलाओं और परिवारों को बधाई देते हुए कहा कि महंगाई के इस दौर में त्योहारों के बजट को संतुलित रखने के लिए यह आर्थिक सहारा बेहद जरूरी था। इस योजना से दिल्ली के लाखों राशन कार्ड धारक परिवारों की रसोई अब धुंआ मुक्त और सस्ती होगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News