LPG Gas Booking New Rules: गैस बुकिंग पर फिर आया नया अपडेट, अब इन लोगों को 25 के बजाय 35 दिन बाद मिलेगा सिलेंडर

punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2026 - 11:44 PM (IST)

नेशनल डेस्कः देश में एलपीजी गैस की किल्लत के बीच अब गैस बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया गया है। तेल कंपनियों ने सप्लाई को संतुलित रखने के लिए नए नियम तुरंत लागू कर दिए हैं, जिससे कई उपभोक्ताओं को अब पहले से ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा।

क्या हैं नए नियम?

जिन घरों में दो सिलेंडर हैं उन्हें अब 35 दिन बाद ही नया सिलेंडर मिलेगा। जिनके पास एक सिलेंडर है उन्हें पहले की तरह 25 दिन बाद सिलेंडर मिलेगा। यानी अब दो सिलेंडर रखने वालों को लंबा इंतजार करना होगा।

तुरंत लागू हुआ फैसला

यूपी और गाजियाबाद एलपीजी एसोसिएशन के अनुसार सभी गैस एजेंसियों को नए नियमों की जानकारी दे दी गई है,यह नियम तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं।

सरकार का दावा—कमी नहीं है

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। Strait of Hormuz में तनाव के बावजूद सप्लाई जारी है और रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। सरकार ने लोगों से अपील की है कि घबराकर ज्यादा गैस न खरीदें।

फिर भी क्यों बदले नियम?

कुछ इलाकों में तेजी से बढ़ी मांग, अफवाहों के कारण ज्यादा बुकिंग और सप्लाई चेन पर दबाव। इन्हीं कारणों से कंपनियों ने सख्ती बढ़ाई है।

ईंधन की उपलब्धता पर एक अपडेट देते हुए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया था कि पूरे देश में पेट्रोल पंप पूरी तरह से काम कर रहे हैं। हालांकि अफवाहों के कारण घबराहट में की गई खरीदारी से कुछ इलाकों में बिक्री सामान्य से ज्‍यादा हो गई थी। उन्होंने नागरिकों से अपील कि वे जमाखोरी न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। वहीं, अरुण कुमार के मुताबिक, कॉमर्शिलय सिलिंडर की सप्‍लाई भी सिर्फ आपात सेवाओं और शिक्षण संस्थानों के लिए की जा रही है।

नई बुकिंग प्रक्रिया भी लागू 
इसमें ऐसे उपभोक्ताओं को नई बुकिंग के लिए एप पर जाकर सवालों के जवाब देने हैं, जिन्‍होंने सालाना कोटे के 12 सिलेंडर रीफिल करा लिए हैं। इनमें परिवार के सदस्यों की संख्या, आने वाले मेहमानों का ब्‍योरा, घर में शादी या आयोजन की जानकारी शामिल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News