दिल्ली कोर्ट से रॉबर्ट वाड्रा को मिली बड़ी राहत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली जमानत
punjabkesari.in Saturday, May 16, 2026 - 11:29 AM (IST)
नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। रार्बट कोर्ट में गुरुग्राम (शिकोहपुर) लैंड डील से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पेश हुए थे। इस मामले में कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। जहाँ कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। आपको बता दें कि ED ने शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत दर्ज इस मामले की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए राऊज एवेन्यू कोर्ट ने वाड्रा को समन जारी कर अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया था।
वाड्रा के वकील की दलील और कोर्ट का फैसला
सुनवाई के दौरान रॉबर्ट वाड्रा के ने कोर्ट से कहा कि इस मामले में नियमित जमानत की आवश्यकता ही नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसा होता है तो जांच के दौरान वाड्रा को कभी भी गिरफ्तार या हिरासत में नहीं लिया गया। उन्होंने कोर्ट से वाड्रा को सीधे बरी/रिलीज करने का अनुरोध किया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जमानत मंजूर कर ली। कोर्ट ने उन्हें 50,000 रुपये के निजी मुचलके (बेल बॉन्ड) और इतनी ही राशि की एक श्योरिटी (जमानतदार) जमा करने पर राहत प्रदान की।
कोर्ट परिसर में वाड्रा बोले-
सब अच्छा है"अदालत पहुंचने पर जब मीडिया कर्मियों ने रॉबर्ट वाड्रा से इस मामले को लेकर सवाल किए, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए संक्षिप्त प्रतिक्रिया दी।
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा
सब अच्छा है, धन्यवाद। मुझे देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। मेरे पास छुपाने के लिए कुछ भी नहीं है। अदालत की तरफ से जो भी सवाल किए जाएंगे, मैं उन सभी का सामना करने और जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।
सरकार और जांच एजेंसी पर साधा निशाना
इसके साथ ही वाड्रा ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) पूरी तरह सरकार के इशारों पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक द्वेष के चलते उन्हें इस तरह की जांच का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन वे इसके लिए तैयार हैं।
