दिल्ली की महिलाओं को रक्षाबंधन पर मिलेंगे ₹2500, लक्ष्मी योजना को कैबिनेट की मंजूरी

punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 06:42 PM (IST)

नेशनल डेस्क : दिल्ली सरकार ने महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने वाली 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' को मंगलवार को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में वित्तीय सहायता प्रदान करने वाली योजना को मंजूरी दी गई। इस योजना के तहत महिलाओं को 2,500 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

गुप्ता ने कहा, ''दिल्ली लक्ष्मी योजना को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है और इसके लिए पोर्टल एक अगस्त को शुरू किया जाएगा।'' उनके मुताबिक, सरकार को उम्मीद है कि आवेदनों के सत्यापन के बाद, रक्षाबंधन तक पहली किस्त जारी कर दी जाएगी। प्रस्तावित नियमों के तहत, आवेदकों को एक स्व-घोषणा पत्र प्रस्तुत करना होगा जिसमें यह बताना होगा कि वे कम से कम 10 वर्षों से दिल्ली के निवासी हैं और उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News