दिल्ली सरकार की बड़ी पहल, JEE-NEET की तैयारी इन छात्रों को फ्री में मिलेगी 1 साल की रेजिडेंशियल कोचिंग

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 02:22 PM (IST)

CM Rekha Gupta: दिल्ली सरकार ने राजधानी के सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में 12 वीं के स्कूलों में साइंस पढ़ रहे स्टूडेंट्स के लिए खास एक खास पहल शुरु की है। इसके तहत JEE और NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को 1 वर्ष की फ्री रेजिडेंशियल कोचिंग दी जाएगी। यह कार्यक्रम पुणे स्थित गैर-लाभकारी संस्था 'दक्षणा फाउंडेशन' की छात्रवृत्ति योजना के तहत चलाया जाएगा।

शिक्षा निदेशालय ने जारी किया स्कूलों को निर्देश

शिक्षा निदेशालय इस योजना के तहत आने वाले सभी स्कूलों को सर्कुलर जारी कर इस योजना का लाभ उठाने वाले छात्रों की जानकारी और रजिस्ट्रेशन देने के निर्देश जारी किए हैं। दरअसल इस योजना का लाभ उन छात्रों के मिलेगा,जो आर्थिक रुप से कमजोर हैं ताकि वे देश के प्रमुख इंजीनियरिंग और मेडिकल संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर सकें।
छात्रों को नहीं देनी होगी कोई फीस

इस योजना में बच्चों की सेलेक्शन 'जॉइंट दक्षणा सिलेक्शन टेस्ट' (JSDT 2027) के माध्यम से किया जाएगा, जिसका आयोजन दिसंबर 2026 में होना निर्धारित है। इस पेपर में पास होने वाले छात्रों को महाराष्ट्र के पुणे जिले के कडूस गांव में स्थित 'दक्षणा वैली कैंपस' में 1 साल की आवासीय कोचिंग दी जाएगी। इस दौरान बच्चों को कोई भी फीस नहीं देनी होगी। इसका लाभ वहीं छात्र उठा सकते हैं, जो दिल्ली में  सरकारी या एडिड स्कूलों में 12वीं कक्षा में साइंस स्ट्रीम में हैं। इसके साथ ही आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम और उनके विद्यालय की वार्षिक फीस 36,000 रुपये से कम होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों का 10वीं कक्षा में गणित और विज्ञान विषयों में न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News