Delhi Bus Stop की बदल जाएगी सूरत, जानें यात्रियों को क्या-क्या मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं?

punjabkesari.in Sunday, May 24, 2026 - 11:14 AM (IST)

Delhi Smart Bus Shelter : देश की राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन (Public Transport) को विश्वस्तरीय और हाईटेक बनाने के लिए एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना पर काम शुरू हो गया है। अब दिल्ली के बस स्टॉप सिर्फ बस का इंतजार करने वाली जगह नहीं रहेंगे बल्कि वे तकनीक, सुरक्षा और आधुनिक सुविधाओं से लैस 'स्मार्ट शेल्टर्स' के रूप में नजर आएंगे। दिल्ली सरकार ने शहर के सभी प्रमुख इलाकों के कुल 3,575 बस शेल्टर्स को पूरी तरह अपग्रेड करने का फैसला किया है। इस मेगा प्रोजेक्ट पर करीब 650 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

सुरक्षा के लिए लागए जाएंगे Panic Button

नए स्मार्ट बस शेल्टर्स को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि यात्रियों, विशेषकर महिलाओं का सफर अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक हो सके। किसी भी अनहोनी या आपात स्थिति से निपटने के लिए हर शेल्टर में 'पैनिक बटन' और पैनिक अलार्म सिस्टम लगाए jayenge जिससे तुरंत मदद बुलाई जा सकेगी। बस स्टॉप पर डिजिटल पब्लिक इन्फॉर्मेशन सिस्टम (PIS) डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे। इन स्क्रीन्स पर आने वाली बसों की लाइव लोकेशन, उनके पहुंचने का सटीक समय और मौसम से जुड़ी जानकारियां लगातार फ्लैश होती रहेंगी।

PunjabKesari

इको-फ्रेंडली होंगे बस स्टॉप

पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार इन ढांचों को ग्रीन और स्मार्ट अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर के रूप में विकसित कर रही है। इसके तहत बस शेल्टर्स की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे जिससे पैदा होने वाली बिजली से ही बस स्टॉप की लाइटें और डिजिटल डिस्प्ले चलेंगे। इसके अलावा यात्रियों के आराम के लिए मजबूत बैक-रेस्ट और आरामदायक बेंच लगाई जाएंगी। विज्ञापन के लिए भी डिजिटल पैनल का इस्तेमाल किया जाएगा।

PunjabKesari

वहीं दिल्ली सरकार के मुताबिक शहर के सभी बस शेल्टर्स का लुक एक जैसा नहीं होगा। किस इलाके में यात्रियों की कितनी भीड़ होती है और वहां का स्थानीय परिवेश कैसा है इसका आकलन करने के लिए एक विस्तृत सर्वे किया जाएगा। सर्वे के आधार पर अलग-अलग इलाकों के लिए कस्टमाइज्ड (विशेष) डिजाइन तैयार किए जाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया के लिए सरकार ने प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंपनी चुनने का काम शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Post Office की धांसू स्कीम से होगा आपका पैसे डबल, बस कर लें यह छोटा और आसान सा काम

20 साल तक मेंटेनेंस की गारंटी

इस योजना की सबसे खास बात यह है कि जो भी कंपनी इन स्मार्ट बस शेल्टर्स को डिजाइन और तैयार करेगी उसी के पास अगले 20 वर्षों तक इनके रखरखाव (Maintenance) की पूरी जिम्मेदारी होगी। अधिकारियों का कहना है कि इस साल के अंत तक जमीन पर इन हाईटेक बस शेल्टर्स का असर दिखना शुरू हो जाएगा जिससे दिल्ली की सड़कों को एक नया और आधुनिक लुक मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News