Delhi Murder: दो सगे भाइयों पर चाकुओं से तबाड़तोड़ हमला, 1 की तड़प-तड़प कर मौत, दूसरा गंभीर

punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2026 - 11:15 AM (IST)

Delhi Raj Park Murder Case : देश की राजधानी दिल्ली के आउटर डिस्ट्रिक्ट (बाहरी जिला) से सरेआम कत्लेआम की एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां के राज पार्क थाना क्षेत्र में पड़ोस में रहने वाले कुछ दबंगों ने पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए दो सगे भाइयों पर चाकुओं से तबाड़तोड़ हमला कर दिया। इस अचानक हुए जानलेवा हमले में एक भाई की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल है जोकि अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

पुलिस और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पीड़ित भाई अपने इलाके में ही मौजूद थे तभी पड़ोस के आरोपी पक्ष ने उन्हें घेर लिया। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते आरोपियों ने चाकू निकाल लिए। 

हमलावरों ने बिना रहम खाए दोनों भाइयों के शरीर पर चाकुओं से कई वार किए। चीख-पुकार सुनकर जब तक लोग मदद के लिए आगे आते एक भाई दम तोड़ चुका था और आरोपी मौके से फरार हो गए। इस सरेआम हुई हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें: Road Accident: बर्थडे पार्टी से लौट रहे परिवार के 5 लोगों की मौत, SUV के उड़े परखच्चे, बिखरा खून ही खून

वहीं आसपास के लोगों ने बेहद ही चौंकाने वाला खुलासा किया है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच दुश्मनी इतनी गहरी थी कि आरोपी पक्ष पहले भी दो बार इन पीड़ित भाइयों पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर चुका था।

पिछली वारदातों के बाद भी आरोपियों के मन में कानून का कोई खौफ नहीं था। उनके हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने तीसरी बार पूरी तैयारी के साथ आकर इस खूनी खेल को अंजाम दे दिया। फिलहाल इस खूनी वारदात के बाद राज पार्क थाना पुलिस ने हत्या और जानलेवा हमले की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें अलग-अलग ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News