दिल्ली के मुकुंदपुर में संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट से ढही इमारत, 3 लोगों को मलबे से निकाला, 1 अब भी फंसा

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2026 - 11:19 AM (IST)

Delhi Mukundpur Building Collapse : देश की राजधानी दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके से एक बेहद हैरान और डरा देने वाला मामला सामने आया है। यहां आज एक रिहायशी मकान में संदिग्ध एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर फटने के कारण पूरी इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन की बचाव टीमें (Rescue Teams) तुरंत मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर राहत कार्य शुरू किया।

घटनास्थल पर मौजूद रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए मलबे को हटाना शुरू किया और अब तक तीन लोगों को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया है। मलबे से निकाले गए तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें एम्बुलेंस के जरिए तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें: Congress Leader Suicide: कांकेर में पूर्व कांग्रेस नेता ने की आत्महत्या, मच गया हड़कंप

स्थानीय चश्मदीदों और निवासियों के मुताबिक हादसे के वक्त घर में चार लोग मौजूद थे। रेस्क्यू टीम ने तीन लोगों को तो सुरक्षित बचा लिया है लेकिन मलबे के नीचे अभी भी एक व्यक्ति के दबे होने की गंभीर आशंका बनी हुई है। बचाव दल क्रेन और आधुनिक उपकरणों की मदद से लगातार मलबे को हटाने और फंसे हुए व्यक्ति को ढूंढने का प्रयास कर रहा है।

यह भी पढ़ें: इस Bollywood Actress की मां के घर से चोरी हुए लाखो के जेवर और महंगी घड़ियां, लॉकर तोड़ने वाली...

शुरुआती जांच में इस हादसे की वजह रसोई गैस सिलेंडर का फटना (LPG Cylinder Blast) बताया जा रहा है लेकिन पुलिस और फॉरेंसिक टीमें इस बात की भी गहराई से जांच कर रही हैं कि ब्लास्ट किस वजह से हुआ। हादसे के बाद से मुकुंदपुर इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं और ढही हुई इमारत के आसपास के हिस्से को भी खाली करा लिया गया है ताकि कोई और अप्रिय घटना न हो।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News