संसद मार्च के बाद CJP के Instagram Page पर 3 दिन में जुड़े 33 लाख नए फॉलोअर्स, 2.5 करोड़ पार हुआ आंकड़ा

punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2026 - 12:07 PM (IST)

CJP Instagram Followers : संसद मार्च के बाद 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर फॉलोअर्स की संख्या में अप्रत्याशित उछाल देखा गया है। महज 72 घंटों यानि कि तीन दिनों के भीतर इस पेज से 33 लाख से अधिक नए यूजर जुड़ चुके हैं जिसके बाद पेज के कुल फॉलोअर्स का आंकड़ा 2.56 करोड़ (25.6 Million) के पार पहुंच गया है। हालांकि साइबर एक्सपर्ट्स ने इस तेजी से बढ़ती रीच और इसके फॉलोअर्स के बेस में बांग्लादेश, पाकिस्तान और खाड़ी देशों के खातों की मौजूदगी पर गंभीर चिंता जताई है।

PunjabKesari

आंकड़ों के मुताबिक 20 जुलाई तक सीजेपी के इंस्टा पेज पर 2.23 करोड़ फॉलोअर्स थे। संसद मार्च के बाद से हर दिन औसतन 11 लाख नए यूजर इस पेज से जुड़ रहे हैं। 20 जुलाई को 2.23 करोड़ फॉलोअर्स जुड़े हैं जबकि 23 जुलाई को 2.56 करोड़ फॉलोअर्स जुड़े। 

PunjabKesari

जहां इंस्टाग्राम पर पार्टी के 2.5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स HAIN वहीं X (ट्विटर) हैंडल पर फॉलोअर्स की संख्या केवल 3.48 लाख ही है। दिलचस्प बात यह है कि पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके के व्यक्तिगत X अकाउंट पर इससे ज्यादा लोग जुड़े हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News