दिल्ली एयरपोर्ट पर भी 'सखा कैब', महिलाओं को मिलेगी सुरक्षा की फुल गारंटी

punjabkesari.in Thursday, Jan 23, 2020 - 01:27 PM (IST)

बिजनेस डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के प्रयास में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी महिला कैब सेवा खोली गई है। 'सखा' नाम की इस कैब को सिर्फ महिला ड्राइवर चलाएंगी, जिसमें सिर्फ महिला यात्री या परिवार के साथ चलने वाले ही सफर कर पाएंगे। यह कैब महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षित है।

PunjabKesari

Sakha Consulting Wings के सीईओ अरविन्द वडेरा ने कहा कि ये कैब सेवा अकेले महिला यात्रियों के लिए है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के आजाद फाउंडेशन द्वारा इन महिला ड्राइवर से संपर्क किया जाता है। इस कैब में महिलाओं को तभी बैठने दिया जाता है जब उनके साथ कोई महिला मौजूद हो। आजाद फाउंडेशन आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को परीक्षण देते हैं और वह बाद में पेशेवर ड्राइवर बन जाती हैं। 

PunjabKesari

एक महिला ड्राइवर ने कहा कि कैब चलाकर मैं अपने पैरों पर खड़ी हो गई हूंअब मैं अपना जीवन स्वतंत्र रूप से व्यतीत कर रही हूं। वडेरा ने ने स योजना को लेकर कहा कि उनका यह विचार उन महिलाओं को देखकर आया जो किसी अन्य कैब में यात्रा करने के दौरान सुरक्षित महसूस नहीं करती थी। समान्य रूप से वह महिलाएं जो देर रात हवाई अड्डे के बाहर से कैब लेने से डरती थी। उन्होंने कहा कि हमने फैसला किया है कि ऐसी महिला यात्रियों को महिलाओं द्वारा चलाई गई कैब की सेवा दें ताकि वे असुरक्षित महसूस न करें। 

PunjabKesari

वडेरा ने कहा कि Women with Wheels दूसरी कैब से बिलकुल अलग है। इनमें सुरक्षा के लिए पहले तो महिला ड्राइवर को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिग दी गई.। साथ ही महिला ड्राइवर और महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए पैनिक बटन लगाया गया है। वह किसी भी आपात स्थिति में इस पैनिक बटन को दबा कर मदद प्राप्त कर सकेंगी। जबकि कैब में खास तरह का स्प्रे दिया गया है, जिसे छिड़कर वे अपना बचाव कर पाएंगी। ये सखा कैब जीपीएस के जरिए कंट्रोल रूम से जुड़ी रहेगी, जिसकी सूचना कंट्रोल रूम के साथ ही नजदीकी पुलिस थाने को पहुंच जाएगी। यही नहीं, महिला ड्राइवरों को पुलिस थानों की भी लिस्ट के अलावा डायल 100 की विशेष ट्रेनिग भी दी गई है। आजाद फाउंडेशन इंदौर कोलकाता में भी 'सखा कैब' सेवा उपलब्ध करा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News