खतरा टला, चक्रवाती तूफान में नहीं बदलेगा उत्तरी अंडमान सागर पर बना गहरा दबाव...IMD ने दी जानकारी

punjabkesari.in Tuesday, Mar 22, 2022 - 02:48 PM (IST)

नेशनल डेस्क: उत्तरी अंडमान सागर पर गहरे दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना नहीं है और इसके पहले की अपेक्षा कम गति के साथ थांडवे में दक्षिणी म्यांमार तट को पार करने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने पहले कहा था कि गहरे दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।

 

IMD ने कहा कि यह अंडमान द्वीप समूह से दूर उत्तर की ओर बढ़ता रहेगा और 22 मार्च की दोपहर को 16 डिग्री उत्तरी और 18 डिग्री उत्तरी अक्षांश के बीच गहरे दबाव के क्षेत्र के तौर पर म्यांमार तट को पार करेगा। मौसम कार्यालय ने कहा कि अंडमान द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है और क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना नहीं है।

 

IMD ने बुलेटिन में कहा कि उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी और म्यांमार तट पर 55-65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। इसमें कहा गया कि म्यांमार तट पर और उससे सटे पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तरी अंडमान सागर पर मंगलवार दोपहर से 12 घंटों के लिए धीरे-धीरे कम होकर हवा की गति 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News