Heavy Rain: केरल से दिल्ली तक अलर्ट! 10 राज्यों पर टूटेगी मौसम की आफत, IMD ने दी तूफान की चेतावनी

punjabkesari.in Saturday, May 24, 2025 - 08:22 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश के कई हिस्सों में मौसम बिगड़ गया है। तेज हवाएं, बिजली की गड़गड़ाहट और काले बादल छा गए हैं। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटे कई राज्यों के लिए बहुत खतरनाक हो सकते हैं।

किन राज्यों में खतरा ज्यादा है?

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें जम्मू, रियासी, सांबा, कठुआ, उज्जैन, आगर मालवा और रत्नागिरी शामिल हैं। इन जगहों पर तेज हवाएं (60 किमी/घंटा से ज्यादा), भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है।

क्या-क्या नुकसान हो सकता है?

  • पेड़ उखड़ सकते हैं
  • केले और पपीते जैसे फलों के बागानों को नुकसान हो सकता है
  • फसलें बर्बाद हो सकती हैं
  • सड़कें और बिजली के खंभे गिरने का खतरा है

किसानों को सलाह: मौसम विभाग ने किसानों से कहा है कि वे कुछ दिनों तक खेतों में काम न करें और मौसम ठीक होने का इंतजार करें।

ऑरेंज अलर्ट वाले राज्य: जिन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट है, वहां भी स्थिति गंभीर हो सकती है। इनमें शामिल हैं:

  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ओडिशा
  • छत्तीसगढ़
  • पंजाब 
  • कोंकण-गोवा
  • मध्य महाराष्ट्र
  • दक्षिणी कर्नाटक

यहां पर भी तेज हवाएं (40-60 किमी/घंटा), बिजली गिरने और बारिश की संभावना है।

IMD की सुरक्षा के लिए सलाह

  • कमजोर दीवारों और टिन शेड वाले घरों से दूर रहें
  • पक्के घरों में शरण लें
  • पेड़ों, बिजली के खंभों या खुले मैदानों में न खड़े हों
  • मौसम की खबरों पर ध्यान दें और प्रशासन की बात मानें

सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News